फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दशहरे से पहले ऋतिक-टाइगर की फिल्म ने की धमाकेदार कमाई, बॉक्स ऑफिस पर जारी है 'वॉर'

Tue, 08 Oct 2019 11:31 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 08 Oct 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan and Tiger Shroff War box office collection day 6
War - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म 'वॉर (War)' ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। फिल्म के छठवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। बेशक वॉर का कलेक्शन पहले दिन के मुकाबले गिर रहा है लेकिन फिल्म कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। नवमी की छुट्टी का फायदा ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ की फिल्म को काफी हद तक मिला है।
Hrithik Roshan and Tiger Shroff War box office collection day 6
War - फोटो : Social Media
बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की 'वॉर (War)' ने बीते दिन करीब 20 करोड़ रुपये की कमाई की। इस लिहाज से फिल्म ने छह दिनों में कुल 178 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की इस तरह बढ़ती कमाई को देखते हुए ये जरूर कहा जा सकता है कि जल्द ही ये फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
Hrithik Roshan and Tiger Shroff War box office collection day 6
War - फोटो : Social Media
'वॉर' फिल्म के हिंदी वर्जन ने पहले दिन 53.35 करोड़, दूसरे दिन 24.35 करोड़, तीसरे दिन 22.45 करोड़ और चौथे दिन 28.70 करोड़ का कलेक्शन किया। 'वॉर' फिल्म साल 2019 की रविवार के दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 'वॉर' फिल्म ने रविवार को 37.40 करोड़ का कलेक्शन किया। यह कलेक्शन शनिवार के मुकाबले 30 फीसदी ज्यादा है। इस तरह से 'वॉर' फिल्म पांच दिन में 166.25 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। इसके अलावा फिल्म ने कनाडा, यूके और यूएई में भी काफी शानदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan and Tiger Shroff War box office collection day 6
वॉर - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेड पंडितों की मानें तो इस सप्ताह टाइगर श्रॉफ -ऋतिक रोशन की वार के काफी शानदार साबित हो सकता है। क्योंकि इस सप्ताह विजयादशमी का त्यौहार हैं ऐसे में छुट्टियां होने से फिल्म का फायदा हो सकता है। फिल्म में ऋतिक (Hrithik Roshan) और टाइगर (Tiger Shroff) के जबरदस्त एक्शन, स्टंट और फाइट सीक्वेंस हैं, जिन्हें देख हर कोई दांतों तले ऊंगली दबा ले और यही देखने लोग थियेटर में पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ें- असल जिंदगी में अरविंद त्रिवेदी को 'लंकेश' समझ बैठे थे लोग, रावण दहन पर इलाके में मनाते थे शोक
विज्ञापन
Hrithik Roshan and Tiger Shroff War box office collection day 6
War - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
'वॉर (War)' में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। जबरदस्त एक्शन से भरपूर फिल्म करीब 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। आगे देखना ये है कि ये फिल्म कितनी जल्दी 300 करोड़ की श्रेणी में शामिल होती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed