इस साल दो सुपर हिट फिल्मों सुपर 30 और वॉर की कामयाबी का आनंद उठा रहे अभिनेता ऋतिक रोशन ने अभी तक अपनी अगली फिल्म का ऐलान नहीं किया और जिन चार पटकथाओं को पढ़ने की बात वह अमर उजाला को बता चुके हैं, उन्हें पढ़ने का काम भी वह पूरा कर चुके हैं।
ऋतिक ने की इस हीरोइन के नाम की सिफारिश, जर्सी के बाद अब कृष 4 के लिए भी शॉर्टलिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूत्र बताते हैं कि ऋतिक इन दिनों दुविधा में हैं। दुविधा इस बात की है कि वह पहले अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म कृष 4 शुरू करें या फिर किसी नए प्रोजेक्ट के लिए हां कहें। फिल्म कृष 4 के लिए कलाकारों के ऑडीशन शुरू हो चुके हैं और पता चला है कि इस फिल्म के लिए ऋतिक ने मृणाल ठाकुर के नाम की भी सिफारिश की है।
मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'जर्सी' की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस फिल्म में शाहिद कपूर एक क्रिकेटर की भूमिका निभाएंगे। तेलुगू फिल्म 'जर्सी' की आधिकारिक हिंदी रीमेक का निर्देशन मूल फिल्म के निर्देशक गौतम ही कर रहे हैं। शाहिद की इस फिल्म में अभिनेत्री मृणाल ठाकुर की एंट्री के बाद उनके गेटअप और कॉस्ट्यूम पर काम शुरू हो चुका है।
गौतम बताते हैं, 'जब मैं जर्सी में शाहिद के अपोजिट अभिनेत्री कॉस्ट करने के बारे में सोच रहा था उस समय मेरे दिमाग में पहला नाम मृणाल का ही आया। दरअसल मुझे फिल्म 'सुपर 30' में उनका काम बेहद पसंद आया था। फिल्म में उनके आत्मविश्वास ने मेरा दिल जीत लिया था। जिसके बाद मुझे लगा कि 'जर्सी' के लिए मृणाल सर्वोत्तम विकल्प हैं और वह किरदार के साथ पूरा न्याय कर पाएंगी।“
और, सुपर 30 में मृणाल के किरदार का असर ऋतिक रोशन पर भी कायम है। मृणाल ठाकुर की ऋतिक से फिल्म कृष 4 को लेकर लंबी बातचीत होती रही है। फिल्म पर अगले साल की शुरुआत में काम शुरू होने की उम्मीद बनती दिख रही है। ऋतिक ने मृणाल के नाम की सिफारिश तो कर दी है, लेकिन उनके पिता राकेश रोशन ने अभी तक फिल्म की कास्ट पर काम शुरू नहीं किया है।
फिल्म पानीपत पर मिली धमकी के बाद निर्देशक की सुरक्षा में लगे 200 पुलिसकर्मी, विवाद पर दिया ये बयान