फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन को कास्ट नहीं करना चाहते थे उनके पिता, फिर ऐसे मिला था पहली फिल्म में रोल

Fri, 30 Dec 2022 06:31 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 30 Dec 2022 06:31 PM IST
विज्ञापन
hrithik roshan says he did kaho naa pyaar hai but father rakesh roshan did not want to cast him
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ऋतिक रोशन बॉलीवुड के सफल और हैंडसम एक्टर्स में से एक हैं। इस समय अभिनेता अपनी आगामी फिल्म 'फाइटर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बतौर लीड रोल अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपने पिता राकेश रोशन की फिल्म 'कहो ना प्यार है' से शुरुआत की थी। हालांकि हाल ही में अपने शुरुआती करियर के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि कैसे उनके पिता उन्हें मुख्य भूमिका में लेने से हिचक रहे थे। इसलिए उस समय ऋतिक काम की तलाश में थे और उन्होंने इसके लिए अपना फोटोशूट भी उधार में करवाया था।

hrithik roshan says he did kaho naa pyaar hai but father rakesh roshan did not want to cast him
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

राकेश रोशन ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में बनाई हैं और उस समय में उन्हें बड़े सितारों को अपनी फिल्म में कास्ट करने के लिए जाना जाता था। इसलिए वह लीड रोल में ऋतिक को कास्ट नहीं करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने खुद ही अपने लिए काम की तलाश करनी शुरू कर दी। अभिनेता ने याद करते हुए बताया कि कैसे उनके पास फोटोशूट के लिए पैसे नहीं थे। इसलिए उन्होंने डब्बू रतनानी (फेमस सेलिब्रिटी फोटोग्राफर) से उनकी तस्वीरें क्लिक करने के लिए रिक्वेस्ट की और कहा कि वह उन्हें बाद में भुगतान करेंगे।

hrithik roshan says he did kaho naa pyaar hai but father rakesh roshan did not want to cast him
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक कहते हैं कि "मेरे पिता ने मुझसे बार-बार कहा, 'मैं तुम्हारे लिए एक फिल्म नहीं बनाने जा रहा हूं, तुम अपने दम पर हो।' अभिनेता कहते हैं कि "इसलिए मैंने स्क्रीन टेस्ट करने शुरू किए क्योंकि मैं काम की तलाश में था, लेकिन मेरे पास फोटो सेशन के लिए पैसे नहीं थे। मैंने डब्बू रत्नानी से वादा किया कि एक बार जब मैं कमाना शुरू कर दूंगा तो मैं उन्हें भुगतान कर दूंगा। इसी बीच मुझे अचानक एक ऑफर मिल गया और मुझे बस इतना पता था कि मुझे निर्देशक को संतुष्ट करना है।" ऋतिक ने आगे बात करते हुए बताया कि कैसे उनके पिता का मन बदला और उन्होंने उन्हें फिल्म में कास्ट किया। ऋतिक रोशन ने आगे कहा, "जब उन्होंने (राकेश रोशन) सुना कि मैं स्क्रीन टेस्ट कर रहा हूं और ऑफर मिल रहे हैं तो शायद उन्होंने एक दिन बैठे हुए सोचा, ये क्या हो  रहा है, क्या मैं हार रहा हूं?।"

विज्ञापन
विज्ञापन
hrithik roshan says he did kaho naa pyaar hai but father rakesh roshan did not want to cast him
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक ने बताया कि उस समय उनके पिता राकेश रोशन एक फिल्म बना रहे थे जो असफल हो गई और उनके पास एक विचार था। जब वह राइटर्स के साथ स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे तो मैं भी इस प्रोसेस का हिस्सा था, कुछ हफ्तों में, हर किसी को लगने लगा कि इस फिल्म को एक नए लड़के की जरूरत है। मैं भी उस शोर का हिस्सा था। तब उन्होंने कहा, 'यह मेरे दिमाग में नहीं था, लेकिन मैं आपको फिल्म में ले रहा हूं।'

विज्ञापन
hrithik roshan says he did kaho naa pyaar hai but father rakesh roshan did not want to cast him
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें वर्क फ्रंट की तो इसी साल ऋतिक रोशन की फिल्म 'विक्रम वेधा' रिलीज हुई थी, हालांकि यह फिल्म सफल नहीं रही। अब अभिनेता अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'फाइटर' पर काम कर रहे हैं, जिसमें दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर भी दिखाई देंगे। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 2024 में रिलीज होने की संभावना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed