बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' पर पहले को-फाउंडर अभयानंद ने निर्माताओं पर झूठ बोलने के आरोप लगाए और अब फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई है। इस बात की जानकारी फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने ट्विटर पर दी है।
ऋतिक की 'सुपर 30' की रिलीज डेट आगे बढ़ी, अब इस दिन बड़े पर्दे पर आएगी फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'सुपर 30' अब 25 जनवरी 2019 में रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 23 नवंबर 2018 को रिलीज होने वाली थी। बता दें कि धर्मा प्रोडक्शन के बैनर की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' भी 23 नवंबर को रिलीज हो रही है।
Mark the date! #Super30 starring @iHrithik is set to release on 25th January 2019!@RelianceEnt #VikasBahl @Anand_Super_30
इससे पहले ऋतिक ने ट्विटर पर लिखा - 'सरस्वती पूजा और बसंत पंचमी के मौके पर मैं "सुपर 30" के सफर की शुरुआत कर रहा हूं। इस फिल्म में मैं एक टीचर का रोल निभा रहा हूं। उम्मीद है मां सरस्वती मेरे इस प्रयास में साथ देंगी।'
On the auspicious day of Saraswati Puja and Basant Panchami, I am beginning my journey of Super 30 where I am playing a teacher for the first time. May the Goddess of learning bless this effort.
'सुपर 30' फिल्म बायोपिक है जिसमें ऋतिक आनंद कुमार का किरदार निभाते दिखाई देंगे। इसे विकास बहल निर्देशित कर रहे हैं जबकि फैंटम फिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रहे हैं।
फिल्म की कहानी बिहार के रहने वाले आनंद कुमार पर आधारित है। वह हर साल ऐसे 30 बच्चों को IIT की मुफ्त कोचिंग देते हैं, जो गरीब और पिछड़े वर्ग के हैं। इस कोचिंग से निकलने वाले लगभग सभी स्टूडेंट्स IIT में सिलेक्ट भी होते हैं।