{"_id":"5a40975c4f1c1bc5668b70a7","slug":"i-came-to-shower-my-love-but-they-showered-more-love-on-me-says-gurdas-maan-on-virat-anushka","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिंगर गुरदास मान का खुलासा- मैं तो विराट अनुष्का पर प्यार बरसाने गया था लेकिन वहां सब उल्टा हो गया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सिंगर गुरदास मान का खुलासा- मैं तो विराट अनुष्का पर प्यार बरसाने गया था लेकिन वहां सब उल्टा हो गया
Mon, 25 Dec 2017 11:54 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इटली में शादी और फिनलैंड में हनीमून के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 21 दिसंबर को नई दिल्ली में ग्रैंड रिसेप्शन रखा था। इस लव बर्ड के करीबियों के अलावा रिसेप्शन में पीएम मोदी ने भी शिरकत की। जहां इटली में हुई शादी को मीडिया की नजरों से दूर रखा गया था, वहीं दिल्ली में हुए रिसेप्शन में इससे उलट हुआ।
2 of 5
विराट-अनुष्का के फैन क्लब ने पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिसमें कपल मौज-मस्ती के साथ पार्टी एन्जॉय करते नजर आए। सोशल मीडिया पर मशहूर सिंगर गुरदास मान के कई वीडियो भी वायरल हुए, जिन्होंने इस पार्टी को अपने बेहतरीन ट्रेक्स से और भी यादगार बना दिया।
3 of 5
विराट-अनुष्का से मिलकर गुरदास मान को बेहद खुशी हुई। जोड़ी के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'मैं अपना प्यार उनपर बरसाने आया था, लेकिन उन्होंने मुझपर अपना प्यार बरसाया। मेरे दिल से हमेशा इनके लिए दुआ निकलेगी। भगवान इन्हें खुशी दें और बुरी नजर से बचाए। जीते रहो विराट और अनुष्का।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिल्ली के ताज होटल में हुई ग्रैंड पार्टी में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने जमकर कैमरे का फोकस खींचा। विराट जहां सोने के बटन वाली बंद गला शेरवानी में नजर आए तो अनुष्का ने लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनी थी। दोनों के कपड़े फैशन डिजायनर सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया था।
विज्ञापन
5 of 5
दिल्ली के बाद अब मुंबई में 26 दिसंबर को पार्टी का आयोजन होगा। मुंबई में होने वाली पार्टी में बॉलीवुड स्टार्स के अलावा टीम इंडिया के सभी सदस्य शामिल होंगे। लोअर परेल में 40 मंजिला हाईराइज होटल सेंट रेजिस के 9th फ्लोर पर स्थित 'एस्टर बालरूम' में रिसेप्शन का इंतजाम किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।