बॉलीवुड में कई सारी एक्ट्रेसेज ऐसी हैं जिन्होंने डेब्यू के साथ ही अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा लिया। यह एक्ट्रेस देखने में जितनी खूबसूरत लगती हैं उतने उनके भाई भी। यह एक्ट्रेस कई बार अपने भाई के साथ स्पॉट भी हुईं लेकिन इनके भाइयों ने मीडिया से दूरी ही बना कर रखी। खास बात यह है कि पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी के भाई की शादी तो हाल ही में हुई है। रक्षाबंधन 15 अगस्त को है। जानिए बॉलीवुड की 5 हीरोइनों के भाइयों के बारे में जो लाइमलाइट से दूर जी रहे जिंदगी लेकिन लुक में किसी हीरो से कम नहीं।
लाइमलाइट से दूर रहते हैं इन 5 हीरोइनों के भाई, लुक में हीरो को भी देते हैं कड़ी टक्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम का। इब्राहिम लुक में सैफ अली खान की टू कॉपी लगते हैं। सैफ की बेटी सारा अली खान बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं जबकि इब्राहिम अभी इंडस्ट्री से दूर हैं। हालांकि इब्राहिम काफी हैंडसम लगते हैं। इब्राहिम सारा और सैफ के साथ स्पॉट किए जाते रहते हैं।
यह भी पढ़ें:- शाहरुख-ऐश्वर्या समेत ये हैं वो 5 जोड़ियां, कभी पर्दे पर किया रोमांस तो कभी बने भाई-बहन
सुनील शेट्टी की बेटी अथिया बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। हालांकि अथिया का भाई अहान जल्द ही डेब्यू करने वाले हैं। अहान लुक्स में अपने पिता सुनील शेट्टी को मात देते हैं। अहान ने फिल्मों में आने से पहले ही खुद को फिट कर लिया। खबर है कि वो तेलुगु फिल्म RX 100 से अपना डेब्यू करने वाले हैं। अहान अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर आए दिन सुर्खियां बटोरते रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अहान, तानिया श्रॉफ को डेट कर रहे हैं। दोनों कई बार स्पॉट भी हुए हैं।
यह भी पढ़ें:- इन 5 अभिनेत्रियों के ये हैं बिजनेसमैन भाई, लाइमलाइट से रहते दूर और करोड़ों में करते कमाई
सुष्मिता सेन के छोटे भाई राजीव सेन ने हाल ही में टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा से शादी की है। राजीव अपनी बहन सुष्मिता की तरह फिटनेस फ्रीक हैं। वो बेहद हैंडसम और मस्कुलर मैन हैं। राजीव अक्सर जिम में वर्कआउट करते हुए तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। राजीव दुबई बेस्ड ज्वैलरी बिजनेसमैन हैं और मुंबई आते-जाते रहते हैं। खबरें तो यहां तक थीं कि वो बॉलीवुड में डेब्यू कर सकते हैं लेकिन इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी तक नहीं आई है। राजीव को कई बार फैशन शो में रैंप वॉक करते भी देखा गया है।
यह भी पढ़ें:- रक्षाबंधन को खास बना देंगे बॉलीवुड के ये 10 गानें, भाई बहन को जरूर सुनाएं
गोविंदा की बेटी टीना आहूजा फिल्म इंडस्ट्री में सेकेंड हैंड जवानी फिल्मों से डेब्यू कर चुकी हैं। हालांकि वह अपनी जगह नहीं बना पाई। टीना का एक भाई भी है जिसका नाम यशवर्धन है। यशवर्धन अपने पिता गोविंदा की तरह ही हैंडसम और स्टाइलिश हैं। यशवर्धन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यशवर्धन इन दिनों बॉलीवुड में आने से पहले खास ट्रेनिंग ले रहे हैं। वह अपना डेब्यू सक्सेसफुल बनाना चाहते हैं। यश की उम्र अभी कम है और गोविंदा चाहते हैं कि वह अभिनय की दुनिया में कदम रखने के पूर्व बॉलीवुड में बतौर सहायक निर्देशक भी कुछ फिल्में करें।