{"_id":"5d5249d08ebc3e6cc5784905","slug":"sara-ali-khan-celebrate-her-birthday-at-coolie-no-1-set-in-bangkok","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां अमृता सिंह के साथ बैंकाक में सारा ने सेलिब्रेट किया बर्थडे, वरुण समेत ये सितारे शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मां अमृता सिंह के साथ बैंकाक में सारा ने सेलिब्रेट किया बर्थडे, वरुण समेत ये सितारे शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 13 Aug 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sara ali khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सारा अली खान ने फिल्म 'केदारनाथ' से अपना डेब्यू किया । पिछले साल ही उनकी दो फिल्में आईं और दोनों हिट रहीं । 12 अगस्त को सारा का जन्मदिन था। सारा ने अपना 24वें बर्थडे 'कुली नंबर 1' की टीम के साथ मनाया । सारा के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं ।
2 of 5
sara ali khan
- फोटो : social media
'कुली नंबर 1' की पूरी टीम बैंकॉक में शूटिंग कर रही है । सेट पर ही सारा का बर्थडे सेलिब्रेट किया गया । इस मौके पर वरुण धवन, डेविड धवन और अमृता सिंह मौजूद रहे। तस्वीर में सारा केक काटते नजर आ रही हैं । सभी ने सारा को जन्मदिन की बधाई दी ।
3 of 5
sara ali khan
- फोटो : social media
इसके अलावा सारा ने कार्तिक आर्यन के साथ भी अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया ।कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है। जिसमें उनके साथ सारा अली खान नजर आ रही हैं। वहीं टेबल पर सामने एक केक रखा है, जिसमें हैप्पी बर्थडे प्रिंसेस लिखा हुआ है।
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही कार्तिक ने फोटो कैप्शन में लिखा है- 'हैप्पी बर्थडे प्रिंसेस और ईद मुबारक।' इसके साथ ही ब्रेकेट में कार्तिक ने लिखा है- इस बार फोटो बिना मास्क के। बता दें कि कार्तिक, सारा का बर्थडे मनाने के लिए बैंकॉक जा पहुंचे थे। यहीं पर कार्तिक ने सारा के बर्थडे को खास बना दिया ।
बता दें कि सारा के बर्थडे पर उनकी फिल्म 'कुली नंबर 1' का पोस्टर भी रिलीज किया गया । पोस्टर के साथ सारा ने कैप्शन में लिखा, 'मुझे जन्मदिन की बधाई हो । जी हां, आज हमारा बर्थडे आया । जी हां, मैंने अपना पोस्टर लाया । बर्थडे के दिन अपना वादा निभाया । इंशाअल्लाह सबके दिल को ये भाया ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।