फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इलाज कर रहे शादीशुदा डॉक्टर से हो गया था वैजयंतीमाला को प्यार, दुनिया की परवाह छोड़ रचा ली थी शादी

Tue, 13 Aug 2019 12:46 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 13 Aug 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
vyjayanthimala Birthday Here are Some lesser known facts about her
Vyjayanthimala - फोटो : social media

अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री वैजयंती माला का आज जन्मदिन है। उन्होंने करीब 2 दशकों तक हिंदी सिनेमा पर राज किया और एक से बढ़कर एक सुपरस्टार एक्टर के साथ काम किया। वैजयंती माला को 'ट्विंकल टोज' के नाम से भी जाना जाता रहा है। 'बदन पे सितारे लपेटे हुए..' का मूल गाना अगर आपने सुना है तो वैजयंतीमाला को कैसे भूल सकते हैं। यह गाना साल 1969 में फिल्म 'प्रिंस' में वैजयंतीमाला और दिवंगत अभिनेता शम्मी कपूर पर फिल्माया गया था।

vyjayanthimala Birthday Here are Some lesser known facts about her
Vyjayanthimala
वैजंयतीमाला को एक्टिंग विरासत में मिली थी। दरअसल, उनकी मां वसुंधरा 40 के दशक में तमिल फिल्मों में काफी मशहूर थी। वैजंयती माला को स्टेज पर डांस करते देख एक निर्देशक ने उन्हें अपने फिल्म में एक्टिंग के लिए ऑफर दिया था लेकिन वैजंयती की मां को को लगता था कि उनकी पढ़ाई बर्बाद हो जाएगी, लेकिन काफी मनाने के बाद आखिर उनकी मां राजी हुईं।
 
vyjayanthimala Birthday Here are Some lesser known facts about her
Vyjayanthimala
एक वक्त के बाद जब वैजयंतीमाला फिल्मों में फेमस हो गई तो उन्होंने अवॉर्ड लेने से भी मना कर दिया। दरअसल फिल्म 'देवदास' में उन्होंने चंद्रमुखी की भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया, लेकिन वैजयंती ने ये अवॉर्ड लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि देवदास की जिंदगी में पारो से ज्यादा चंद्रमुखी महत्वपूर्ण थी, इसलिए अगर देना है तो बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
vyjayanthimala Birthday Here are Some lesser known facts about her
Vyjayanthimala

वैजयंती माला की निजी जिंदगी भी काफी विवादों में रही थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही वैजयंती माला की नजदीकियां दिलीप कुमार और राज कपूर से भी रहीं। 1961 में आई फिल्म 'गंगा जमुना' के सेट पर दिलीप कुमार संग उनका अफेयर शुरू हआ। वैजयंती माला और राज कपूर का भी अफेयर बताया जाता है। दोनों एक साथ बड़े परदे पर 'नजराना' और 'संगम' फिल्म में नजर आए थे लेकिन जब ये बात राज कपूर की पत्नी को पता चली तो कृष्णा कपूर घर छोड़कर चली गईं और करीब साढ़े चार महीने मुंबई के नटराज होटल में रही थीं। राज कपूर के काफी मनाने के बाद कृष्णा कपूर इस शर्त पर मानीं कि वो फिर कभी वैजयंती माला के साथ काम नहीं करेंगे। इसलिए ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाया और दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

विज्ञापन
vyjayanthimala Birthday Here are Some lesser known facts about her
Vyjayanthimala
इसके बाद साल 1968 में वैजयंती माला ने डॉ. बाली से शादी कर ली। दोनों के बीच पनपी प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं थी। एक बार फिल्म की शूटिंग के दौरान एक बार वैजयंती को निमोनिया हो गया था। उनका इलाज चमनलाल डॉ. बाली कर रहे थे। बाली भी वैजयंती के प्यार में दीवाने हो गए और इलाज करते-करते दोनों में प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed