{"_id":"5abb64e24f1c1bbf088b7a4a","slug":"including-baahubali-2-these-bollywood-films-will-be-screened-at-pakistan-international-film-festival","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"1000 करोड़ रुपये कमाने वाली 'बाहुबली-2' की टीम को पाकिस्तान से मिला न्योता, निर्देशक ने दिया यह जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
1000 करोड़ रुपये कमाने वाली 'बाहुबली-2' की टीम को पाकिस्तान से मिला न्योता, निर्देशक ने दिया यह जवाब
Wed, 28 Mar 2018 06:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 28 Mar 2018 06:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
बाहुबली 2
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (PIFF) में एस एस राजमौली की फिल्म 'बाहुबली 2: द कॉन्क्लूजन' की स्क्रीनिंग होगी। कराची में आयोजित होने जा रहे इस फिल्मोत्सव का न्योता मिलने पर फिल्म के निर्देशक एस एस राजमौली ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पाकिस्तान की यात्रा को लेकर वह उत्साहित हैं।
2 of 4
cc
- फोटो : cc
राजमौली ने ट्विटर पर लिखा, 'बाहुबली ने मुझे कई देशों की यात्रा का मौका दिया...इन सबसे ज्यादा दिलचस्प है पाकिस्तान। पाकिस्तान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, कराची का निमंत्रण के लिए शुक्रिया।'
Baahubali has given me opportunities to travel to a number of countries... The most exciting of them all is now, Pakistan. Thank you Pakistan international film festival, Karachi for the invite.
फिल्म 'बाहुबली-2' के अलावा पाकिस्तान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2018 में फिल्म 'डियर जिंदगी', 'आंखों देखी', 'हिन्दी मीडियम', 'कड़वी हवा', 'नील बटे सन्नाटा', 'सॉन्ग्स ऑफ स्कॉर्पियन्स' और मराठी फिल्म 'सैराट' भी दिखाई जाएगी। पाकिस्तान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आगाज 29 मार्च को होगा। 1 अप्रैल को इसका समापन होगा। भारत और पाकिस्तान के अलावा इस फेस्टिवल में चीन, जापान, ताइवान, वियेतनाम, जापान की फिल्मों की भी स्क्रीनिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
baahubali 2
फिल्म 'बाहुबली-2' में प्रभास ने पिता और बेटे का डबल रोल निभाया है। वहीं, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, सत्यराज और राम्या कृष्णन ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म ने पाकिस्तान में 4.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं इसका वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 1000 करोड़ रुपये के पार जा चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।