फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day: बॉलीवुड की ये 5 सुपरहिट फिल्में, जो भर देती हैं देशभक्ति की भावना

Tue, 07 Aug 2018 04:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 07 Aug 2018 04:01 PM IST
विज्ञापन
Independence Day 5 patriotic movies must see
shah rukh khan

बॉलीवुड में शुरुआत से देशभक्ति फिल्में बनती रही हैं। आजादी के क्रांतिकारियों से लेकर कई असल घटनाओं पर आधारित फिल्में बनी हैं। जिन्हें दर्शकों का खूब प्यार तो मिला ही, साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी ऐसी फिल्में सुपरहिट रही हैं। 15 अगस्त में कुछ ही दिन रह गए हैं ऐसे में हम आपको 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हमारे अंदर देशभक्ति का जज्बा पैदा करती हैं।

Independence Day 5 patriotic movies must see
बॉर्डर

1997 में बनी निर्देशक जेपी दत्ता की 'बॉर्डर' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। इस फिल्म की कहानी एक सत्य घटना से प्रेरित है। राजस्थान के लांग्ला पोस्ट पर 120 भारतीय जवान सारी रात पाकिस्तान का सामना करते रहे थे। फिल्म में सनी देओल, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी और पुनीत इस्सर ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

Independence Day 5 patriotic movies must see
चक दे इंडिया

यशराज बैनर की 2007 में रिलीज हुई 'चक दे इंडिया' शाहरुख खान की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है। फिल्म में शाहरुख खान ने कबीर खान नाम के एक भारतीय हॉकी खिलाड़ी और कोच का किरदार निभाया था। इसमें शाहरुख द्वारा बोला गया डायलॉग '70 मिनट' आज भी लोगों को नहीं भूलता। फिल्म के एक सीन में शाहरुख महिला खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देते हुए कहते हैं 'मुझे स्टेट्स  के नाम ना सुनाई देते हैं, ना दिखाई देते हैं, सिर्फ एक मुल्क का नाम सुनाई देता है- इंडिया'

विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day 5 patriotic movies must see
'भाग मिल्खा भाग' में फरहान अख्तर

फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' एथलीट मिल्खा सिंह की बायोपिक है। राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में फरहान अख्तर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। भारत-पाक बंटवारे के दौरान जान बचाकर दिल्ली पहुंचे मिल्खा सिंह एक रिफ्यूजी कैंप में अपनी बहन से मिलते हैं और यहीं से कहानी शुरू होती है। फिल्म के आखिर में जब मिल्खा सिंह फीनिशिंग लाइन पार करके जीत हासिल करते हैं तो फिल्म हर भारतीय के अंदर देशभक्ति का जज्बा जगा देती है। 

विज्ञापन
Independence Day 5 patriotic movies must see
एयरलिफ्ट

अक्षय कुमार की फिल्म 'एयरलिफ्ट' कुवैत से भारतीयों को छुड़ाए जाने वाले ऑपरेशन पर बनी है। रंजीत कात्याल नाम के एक कारोबारी बने अक्षय कुमार की मदद भारत सरकार करती है। यह फिल्म सत्य घटना पर आधारित है। रंजित कात्याल ने 90 के दशक में खाड़ी संकट के दौरान अनगिनत भारतीय परिवारों को कुवैत और इराक से बाहर निकालने में मदद की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed