बॉलीवुड के मशहूर गायक उदित नारायण के बेटे और रियलिटी शो के होस्ट आदित्य नारायण अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। इन दिनों आदित्य मशहूर रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 को होस्ट कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले इस शो के एक खास एपिसोड में दिग्गज गायक किशोर कुमार को श्रद्धाजंलि दी गई। हालांकि दर्शकों को ये एपिसोड बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। शो में खास मेहमान बनकर आए किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने भी इस एपिसोड की आलोचना की थी। अब शो के होस्ट आदित्य नारायण ने इस विवाद पर चुटकी ली है। इंडियन आइडल 12 के नए एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया है। इस वीडियो में होस्ट आदित्य नारायण, अमित कुमार की बात का मजाक बनाते नजर आ रहे हैं। इस हफ्ते इंडियन आइडल के मंच पर कुमार सानू, अनुराधा पौडवाल और रूप कुमार राठौड़ मेहमान के रूप में आने वाले हैं। ऐसे में कुमार सानू से सवाल करने में आदित्य नारायण ने अमित कुमार पर तंज कस दिया है।
इंडियन आइडल 12: आदित्य नारायण ने किशोर कुमार के बेटे का उड़ाया मजाक, कुमार सानू ने दी ये प्रतिक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेकर्स ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही तीनों मेहमान शो के कंटेस्टेंट्स की तारीफ करते हैं, वैसे ही आदित्य नारायण कुमार सानू और अन्य से सवाल पूछते है। आदित्य कहते हैं, 'मैं ये सवाल सानू दा, रूप कुमार राठौड़ और अनुराधा जी से पूछना चाहूंगा कि ये जो आपने कंटेस्टेंट्स की तारीफ की है वो अपने दिल से की है या फिर हमारी टीम में से किसी ने ऐसा करने के लिए बोला था?'
इस सवाल को सुनते ही कुमार सानू कहते हैं, 'ये सही सवाल है। ये एक कन्फर्मेशन है ताकि आगे से ऐसा कुछ न हो। हमने दिल, जिगर से कंटेस्टेंट्स की तारीफ की है। ये कमाल के सिंगर्स हैं। इस रिएलिटी शो में एक साथ इतने सारे मंझे हुए सिंगर्स गाते हैं। ये नौ के नौ हीरा हैं। मैंने जो भी तारीफ की है, वो अपने दिल से की है।'
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 को लेकर सबसे बड़ा विवाद हुआ, जब किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने मेकर्स की पोल खोल दी थी।उन्होंने कहा था 'हां मैं जानता हूं एपिसोड को लेकर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। सच्चाई ये है कि कोई भी किशोर कुमार की तरह नहीं गा सकता। उनका व्यक्तित्व पहाड़ के जैसा ऊंचा था। आज की युवा पीढ़ी को उनके बारे में कुछ पता नहीं है। वो बस रूप तेरा मस्ताना' और 'आराधना' के बारे में जानते हैं।'
इसके बाद से आदित्य नारायण ने उसी वक्त अमित कुमार के बयान पर अपने विचार साझा किए थे। आदित्य नारायण ने कहा था, 'अमित जी ने कई मौकों पर हमारे शो, कंटेस्टेंट्स और टीम की तारीफ की है। साथ ही उन्होंने तो वहां हमें किशोर दा से जुड़े कई पर्सनल किस्से और कहानियां सुनाए थे। अगर वो शो में किसी बात से खुश नहीं थे तो उन्हें शूटिंग के समय ही बोल देना चाहिए था। हमें ज्यादा खुशी तब होती अगर हम उनके इनपुट्स डालकर एपिसोड में कुछ बदलाव कर पाते।'