फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: संजय दत्त की इस हीरोइन ने मस्जिद में अंडरवर्ल्ड डॉन से किया था निकाह

Sat, 22 May 2021 09:21 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sat, 22 May 2021 09:21 AM IST
विज्ञापन
Monica Bedi on affair with Abu Salem: When in love you don't see beyond
मोनिका बेदी - फोटो : सोशल मीडिया

मोनिका बेदी बॉलीवुड में अपनी फिल्मों की वजह से कम और अबु सलेम से रिश्तों को लेकर ज्यादा चर्चा में रही हैं। मोनिका का जन्म पंजाब के होशियारपुर में हुआ था। मोनिका ने अपनी पढ़ाई ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पूरी की है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1995 में तेलुगु फिल्म 'ताज महल' से की थी। उनकी पहली बड़ी फिल्म 'सुरक्षा' थी, जिसमें उनके साथ सैफ अली खान थे। बॉलीवुड में उनकी चर्चित फिल्मों में 'आशिक मस्ताने', 'तिरछी टोपीवाले', 'जंजीर', 'जानम समझा करो' और 'जोड़ी नंबर 1' हैं। मोनिका बेदी का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं चल सका। मोनिका बिग-बॉस की एक्स कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। मोनिका अपनी फिल्मों से ज्यादा दाऊद के दाहिने हाथ कहे जाने वाले अबु सलेम से प्यार के चलते चर्चा में रहीं। इसी प्यार के चलते उन्हें जेल तक जाना पड़ा। आइए जानते हैं कैसे शुरू हुई थी मोनिका और अबु सलेम की लव स्टोरी...

Monica Bedi on affair with Abu Salem: When in love you don't see beyond
अबू सलेम और मोनिका बेदी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मफेयर.कॉम और इंडिया-फॉरम्स.कॉम में छपे इंटरव्यू में मोनिका ने खुद अपनी और अबु की लव स्टोरी पर खुलकर बात की थी। मोनिका एक एक्ट्रेस हैं, इसलिए स्टेज शो के ऑफर में उनकी दिलचस्पी स्वाभाविक थी। मोनिका के मुताबिक, उन्होंने अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील का नाम तो सुना था लेकिन अबु सलेम के नाम से वाकिफ नहीं थी। 1998 में मोनिका पहली दफा फोन पर अबु सलेम के संपर्क में आईं।

Monica Bedi on affair with Abu Salem: When in love you don't see beyond
अबू सलेम के साथ मोनिका बेदी - फोटो : सोशल मीडिया

मोनिका दुबई में थीं, फोन पर उन्हें दुबई में एक स्टेज शो करने का ऑफर मिला था। स्टेज शो के दौरान अबु ने खुद को एक कारोबारी बताया था। शो के पहले अबु नाम बदलकर बातें करता था। लेकिन उसके बात करने का अंदाज ऐसा था कि पहली मुलाकात से पहले ही वो उसे पसंद करने लगी थीं। मोनिका की मानें तो फोन पर हमारी बातें होती थीं लेकिन मुझे लगता था कि कहीं न कहीं हम-दोनों के बीच कोई कनेक्शन जरूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Monica Bedi on affair with Abu Salem: When in love you don't see beyond
मोनिका बेदी

मोनिका बताती हैं कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि किसी शख्स से फोन पर बातें करते-करते मैं उसे इस कदर पसंद करने लगूंगी कि बिना बात के रहा नहीं जाएगा। मैं ये नहीं कहूंगी कि मैं उसके प्यार में पड़ गई थी, लेकिन हां, ये जरूर है कि मैं उसे पसंद करने लगी थी। इतना कि पूरे दिन मैं उसके फोन का बेसब्री से इंतजार करने लगी थी। और जब फोन नहीं आता तो मैं व्याकुल हो उठती थी। फोन पर बात करने के दौरान अबु मुझे बहुत ही संजीदा और सुलझे हुए इंसान लगे। 

विज्ञापन
Monica Bedi on affair with Abu Salem: When in love you don't see beyond
मोनिका बेदी - फोटो : social media

मोनिका बेदी ने अक्सर अपने इंटरव्यू में कहा है कि वो अबु सलेम के साथ वर्षों तक रहीं जरूर, लेकिन उन्होंने अबु से कभी शादी नहीं की। वहीं, अबु सलेम ने मीडिया को बताया था कि मोनिका से उसकी शादी साल 2000 में लॉस एंजिल्स की एक मस्जिद में हुई थी। मोनिका ने भी अपनी पढ़ाई बाहर रहकर की और उसे हमेशा से अभिनेत्री श्रीदेवी की तरह बनने का शौक था। मोनिका के अल्हड़पन की वजह से उनके करीबी कहते थे कि उनके अंदर सायरा बानो की छवि दिखती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed