फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: बेहद खूबसूरत है शाहरुख खान का दिल्ली वाला बंगला, देखें आलीशान घर की एक झलक

Sat, 22 May 2021 09:20 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sat, 22 May 2021 09:20 AM IST
विज्ञापन
Pictures That Take You Inside Shah Rukh Khan and Gauri Khan  Delhi House
गौरी खान, शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेता शाहरुख खान बॉलीवुड में अपने अभिनय के लिए पहचाने जाते हैं। वह फिल्मों के अलावा अपने निजी जीवन की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। दिल्ली के रहने वाले शाहरुख खान ने हिंदी सिनेमा में अपना करियर बनाने के लिए काफी मेहनत की है। उनके संघर्ष की कहानी किसी से भी नहीं छुपी है। इसके साथ ही दर्शक उनकी और उनके घर की झलक पाने के लिए तरसते हैं। शाहरुख खान मुंबई में अपने 200 करोड़ के लग्जरी घर मन्नत में रहते हैं। वहीं दिल्ली में भी उनके पास एक शानदार लग्जरी घर है। शाहरुख के दिल्ली वाले घर को उनकी पत्नी गौरी खान ने डिजाइन किया है। खास बात ये है कि इस ख्वाबों के महल में आम लोग भी जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि शाहरुख खान ने घर दिलाने वाली संस्था एयरबीएनबी के साथ समझौता किया है। इसके साथ एक कॉन्टेस्ट रखा जाएगा जिसका नाम है ओपन आर्म वेलकम।

Pictures That Take You Inside Shah Rukh Khan and Gauri Khan  Delhi House
शाहरुख खान का दिल्ली वाला घर - फोटो : instagram: iamsrk

 इसका मतलब हुआ कि दिल खोलकर स्वागत किया जाना। इस घर में गौरी और शाहरुख ने अपने कुछ यादगार पल संजोए हैं और उन्हें एक दीवार पर शेयर किया है। बंगले की तस्वीरों में गौरी खान भी नजर आ रही हैं।  यह घर शाहरुख खान के सालों के करियर और उनकी कहानी को बयां करता है। गौरी संग उनकी लव स्टोरी कम रोचक नहीं है। गौरी को मनाने के लिए उन्हें बहुत पापड़ बेलने पड़े।


 
Pictures That Take You Inside Shah Rukh Khan and Gauri Khan  Delhi House
शाहरुख खान का दिल्ली वाला घर - फोटो : instagram: iamsrk

शाहरुख खान और गौरी की जोड़ी पावरफुल और परफेक्ट कपल में से एक मानी जाती है। उनकी लव स्टोरी एक फिल्मी कहानी की तरह ही है। साल 1984 में दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। तब शाहरुख खान की उम्र 18 साल थी। शाहरुख खान और गौरी ने जब शादी का फैसला लिया तो यह इतना भी आसान नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pictures That Take You Inside Shah Rukh Khan and Gauri Khan  Delhi House
शाहरुख खान का दिल्ली वाला घर - फोटो : instagram: iamsrk

उनकी शादी में धर्म भी आड़े आ रहा था। शाहरुख मुस्लिम थे और गौरी हिंदू ब्राह्मण परिवार से थीं। दूसरी बड़ी वजह यह थी कि उस वक्त शाहरुख इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रहे थे।

विज्ञापन
Pictures That Take You Inside Shah Rukh Khan and Gauri Khan  Delhi House
शाहरुख खान का दिल्ली वाला घर - फोटो : instagram: iamsrk

जब शाहरुख, गौरी के माता-पिता से मिले तो उन्होंने खुद को हिंदू बताया। यही नहीं उन्होंने अपना नाम भी बदल लिया था। आखिरकार शाहरुख, गौरी के माता-पिता को मनाने में कामयाब रहे और 25 अक्तूबर 1991 को दोनों की शादी हो गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed