{"_id":"6072bdfc8ebc3edbfe58f26b","slug":"indian-idol-12-neha-kakkar-favorite-contestant-is-arunita-kanjilal-not-pawandeep-rajan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indian Idol 12: पवनदीप राजन को नहीं इस सिंगर को विनर बनाना चाहती हैं नेहा कक्कड़, शो में कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Indian Idol 12: पवनदीप राजन को नहीं इस सिंगर को विनर बनाना चाहती हैं नेहा कक्कड़, शो में कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Sun, 11 Apr 2021 03:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नेहा कक्कड़ और पवनदीप राजन
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' के मंच पर एक से बढ़कर एक प्रतिभागी अपनी आवाज से जजों का दिल जीत लेते हैं। तो वहीं इस वीकेंड शो में संगीतकार एआर रहमान बतौर गेस्ट शामिल हुए। उन्हें इंप्रेस करने के लिए सभी कंटेस्टेंट्स ने बेहतरीन परफॉर्मेंस दी। शो की सबसे मधुर आवाज वाली प्रतिभागी अरुणिता कांजीलाल ने भी अपने सुरों को छेड़ा और हर किसी का मन मोह लिया।
2 of 5
अरुणिता कांजीलाल
- फोटो : Instagram
एपिसोड में अरुणिता कांजीलाल ने गाना 'तू ही रे' और 'कहना ही क्या' गाया। सभी जज अरुणिता की आवाज को सुनते ही रह गये और एआर रहमान ने उनकी खूब तारीफ की। तो वहीं सभी जजों ने भी अरुणिता को स्टैंडिंग ओवेशन दी।
3 of 5
अरुणिता कांजीलाल और नेहा कक्कड़
- फोटो : Instagram
इसी दौरान जज नेहा कक्कड़ ने अरुणिता की तारीफ करते हुए बहुत बड़ी बात कह दी। नेहा कक्कड़ ने कहा कि वे अरुणिता को इंडियन आइडल बनते देखना चाहती हैं। नेहा कक्कड़ ने कहा, 'अरुणिता मैं तुम्हारी सबसे बड़ी फैन हूं। इतना ध्यान से, इतना दिल से, मेरी आत्मा सुनती है तुम्हें। मेरी आत्मा देखती है तुम्हें। मैं तुम्हारी सबसे क्रेजी फैन हूं। मैं तुम्हें इंडियन आइडल बनते देखना चाहती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पवनदीप राजन
सोशल मीडिया पर यूजर्स पवनदीप राजन के इंडियन आइडल बनने की बातें करते हैं और उनके फैंस उनके लिए ही वोट करते हैं। लेकिन नेहा कक्कड़ की ये बात सुनकर पवनदीप के फैंस को झटका लग सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
इंडियन आइडल 12
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस एपिसोड में शो के रॉकस्टार पवनदीप राजन ने गाना नहीं गाया था। वे कोविड पॉजिटिव हैं और फिलहाल क्वारंटाइन में हैं। वहीं अगर बात करें इस सीजन की तो इस सीजन में कुल 9 कंटेस्टेंट्स बचे हैं। इनमें पवनदीप राजन, मोहम्मद दानिश, शनमुख प्रिया, अरुणिता कांजीलाल, आशीष कुलकर्णी, सायली कांबले, सवाई भाट, अंजलि गायकवाड़ और निहाल तारो बचे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।