सब्सक्राइब करें

International Women's Day: प्रेमी से हिंसा की शिकार हुई हैं ये पांच एक्ट्रेस, तंग आकर उठाया था ये कदम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 08 Mar 2022 09:47 AM IST
विज्ञापन
International Women's Day: bollywood actresses who were victims of domestic violence karishma kapoor shweta tiwari Zeenat Aman aishwarya rai
bollywood actresses - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया भर में हर साल कितनी ही औरतें घरेलू हिंसा की बलि चढ़ जाती हैं। कुछ हिम्मत दिखाकर इसके खिलाफ आवाज उठाती हैं तो कुछ हिम्मत हार कर मौत को गले लगा लेती हैं। फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां भी घरेलू हिंसा और गाली-गलौज की शिकार होती हैं। बॉलीवुड की अभिनेत्रियां तो घिनौने अत्याचार की शिकार हुई हैं कभी अपने प्रेमी से तो कभी अपने पति से। हालांकि इन्होंने हार नहीं मानी और अपने लिए खुलकर आवाज उठाई। आज महिला दिवस के मौके पर हम आपको रूबरू करावाएंगे ऐसी ही अभिनेत्रियों से...

Trending Videos
International Women's Day: bollywood actresses who were victims of domestic violence karishma kapoor shweta tiwari Zeenat Aman aishwarya rai
संजय खान और जीनत अमान - फोटो : फाइल

जीनत अमान
पुराने जमाने की एक्ट्रेस जीनत अमान भी यह दंश झेल चुकी हैं। बता दें कि संजय खान उनके पहले पति रहे थे लेकिन दोनों में कुछ खास जमी नहीं। संजय खान ने जीनत को इस कदर मारा था कि उनका जबड़ा टूट गया था और उनकी आंखों पर गहरे घाव हो गये थे। वहीं, जीनत के दूसरे पति रहे मजहार खान ने उनका जीना दुश्वार किया हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
International Women's Day: bollywood actresses who were victims of domestic violence karishma kapoor shweta tiwari Zeenat Aman aishwarya rai
सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : Instagram

ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय और सलमान खान एक समय में रिश्ते में थे। दोनों में कई बार अनबन देखी गई। दोनों के इश्क ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं मगर जल्द ही इस रिश्ते का भी अंत हो गया. रिश्ता टूटने के बाद ऐश्वर्या ने सलमान पर मारपीट, गाली-गलौज जैसे गंभीर आरोप लगाए थे और एफआईआर भी दर्ज कराई थी।

International Women's Day: bollywood actresses who were victims of domestic violence karishma kapoor shweta tiwari Zeenat Aman aishwarya rai
श्वेता तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

श्वेता तिवारी
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी पर उनके पूर्व पति राजा चौधरी ने बहुत जुल्म किए। राजा ने श्वेता को नशे की हालत में कई बार नुकसान पहुंचाया। दोनों की शादी साल 1998 में हुई थी और साल 2012 में राजा की बढ़ती बदतमीजियो की वजह से अलग हो गईं। इसके बाद श्वेता ने अभिनव कोहली से शादी कर ली। इस रिश्ते से भी वे मारपीट की वजह से ही अलग हुईं।

विज्ञापन
International Women's Day: bollywood actresses who were victims of domestic violence karishma kapoor shweta tiwari Zeenat Aman aishwarya rai
युक्ता मुखी - फोटो : सोशल मीडिया

युक्ता मुखी
पूर्व मिस वर्ल्ड युक्ता मुखी ने शादी के 5 साल बाद 2013 में अपने पति के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। युक्ता ने अपने पति पर दहेज प्रताड़ना और अप्राकृतिक सेक्स जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed