सब्सक्राइब करें

पुण्यतिथि: कई चुनौतियों का सामना कर फिल्म इंडस्ट्री में आए थे इरफान, हॉलीवुड में भी बजता था डंका

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 29 Apr 2021 09:25 AM IST
विज्ञापन
Irrfan Khan: Faced with many challenges, he had made a special place in the film industry, know everything about him
इरफान खान - फोटो : Twitter

इरफान खान ने बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड तक में अपने अभिनय की छाप छोड़ी है। उन्होंने अपने अभिनय से हर वर्ग के दर्शकों को प्रभावित किया है। कहते हैं कि अभिनय में सबसे अहम रोल आंखों का होता है और एक शानदार कलाकार वही है जिसे अपनी आंखों से संवाद करना आता हो। ऐसा लगता था कि इरफान को यह कला जन्म से ही मिली हुई है। 29 अप्रैल को अभिनेता इरफान खान की पहली पुण्यतिथि है। आइए इस खास मौके पर उनसे जुड़ी कुछ खास बाते जानते हैं।  

Trending Videos
Irrfan Khan: Faced with many challenges, he had made a special place in the film industry, know everything about him
इरफान खान - फोटो : Instagram

इरफान का जन्म राजस्थान के जयपुर में एक मुस्लिम पठान परिवार में हुआ था। पठान परिवार के होने के बावजूद इरफान बचपन से ही शाकाहारी थे। इस वजह से उनके पिता उन्हें हमेशा यह कहकर चिढ़ाते थे कि पठान परिवार में ब्राह्मण पैदा हो गया। इंडस्ट्री में आने के बाद इरफान ने काफी संघर्ष किया। जब उनका एनएसडी में प्रवेश हुआ, उन्हीं दिनों उनके पिता की मृत्यु हो गई। जिसके बाद इरफान को घर से पैसे मिलने बंद हो गए। एनएसडी से मिलने वाली फेलोशिप के जरिए उन्होंने अपना कोर्स खत्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Irrfan Khan: Faced with many challenges, he had made a special place in the film industry, know everything about him
इरफान खान

बता दें कि बॉलीवुड की दुनिया में अपनी अदाकारी के लिए मशहूर एक्टर इरफ़ान खान ने हॉलीवुड में भी अपना धौंस जमाया है। काफी स्ट्रगल देखने के बाद उन्हें ‘सलाम बॉम्बे’ नाम की एक फिल्म मिली जिनमें उनका एक बहुत छोटा सा रोल था। अपने इस छोटे से किरदार से लोगों का ध्यान आकर्षित करने वाले इस एक्टर ने फिर कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। 

Irrfan Khan: Faced with many challenges, he had made a special place in the film industry, know everything about him
इरफान खान

इसके बाद  ‘द वारियर’, ‘मकबूल’, ‘हासिल’, ‘द नेमसेक’, ‘रोग’, ‘पान सिंह तोमर’, ‘द लंचबॉक्स’,  ‘तलवार’, ‘लाइफ ऑफ पाई’, ‘मुंबई मेरी जान’, ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्नस’, ‘हिंदी मीडियम’ जैसी अनगिनत फिल्मों में काम कर इरफान ने दर्शकों के दिल में और इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बना ली। साल 2011 में उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन
Irrfan Khan: Faced with many challenges, he had made a special place in the film industry, know everything about him
इरफान खान, राधिका मदान - फोटो : सोशल मीडिया
इरफान हॉलीवुड में भी सक्रिय थे। उन्होंने 'स्पाइडर मैन', 'जुरासिक वर्ल्ड' और 'इन्फर्नो' जैसी फिल्मों में काम किया। हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स ने उनकी सराहना करते हुए एक बार कहा था कि इरफान की आंखें भी अभिनय करती हैं। इरफान खान को फिल्म 'पान सिंह तोमर' के लिए साल 2013 में राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। आखिरी बार इरफान फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आए थे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed