फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सोनू के...' के बाद कार्तिक आर्यन की खुली किस्मत, ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ मिलेगा रोमांस का मौका

Sun, 06 May 2018 01:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 06 May 2018 01:19 PM IST
विज्ञापन
Is Kartik Aaryan to pair with Aishwarya Rai Bachchan
AISHWARYA RAI
फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के बाद से ही बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर कार्तिक आर्यन के पास फिल्म ऑफर्स की भरमार है। सूत्रों की मानें तो रोहन सिप्पी ने ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ थ्रिलर फिल्म बनाने की तैयारी में हैं। रोहन, ऐश्वर्या के साथ किसी फैश फेस को लाना चाहते हैं ऐसे में वह कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म करना चाहते हैं।

 
Is Kartik Aaryan to pair with Aishwarya Rai Bachchan
Aishwarya Kartik
खबर है कि रोहन सिप्पी इस मामले को लेकर कार्तिक आर्यन से मुलाकात भी कर चुके हैं। अब देखना यह है कि ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी कार्तिक आर्यन के साथ कितनी जल्दी सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई देगी। ऐश्वर्या राय और कार्तिक आर्यन की इस फिल्म का नाम फिलहाल तय नहीं है। 
Is Kartik Aaryan to pair with Aishwarya Rai Bachchan
Aishwarya Rai Bachchan
इस फिल्म के जरिए ऐश्वर्या राय और रोहन सिप्पी 15 साल के लंबे गैप के बाद साथ काम करने वाले हैं। इससे पहले दोनों ने साल 2003 में आई फिल्म 'कुछ ना कहो' में साथ काम किया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Is Kartik Aaryan to pair with Aishwarya Rai Bachchan
Kartik Aaryan
इस साल रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म अब तक इस साल की तीसरी सबसे बड़ी हिट साबित हुई हैं।
विज्ञापन
Is Kartik Aaryan to pair with Aishwarya Rai Bachchan
Aishwarya Rai Bachchan
बात करें ऐश्वर्या राय बच्चन की तो हाल ही में उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'फन्ने खां' की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता अनिल कपूर और राजकुमार राव नजर आने वाले हैं। डायरेक्टर अतुल मांजरेकर की ये फिल्म 13 जुलाई को रिलीज होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed