{"_id":"5c0a5894bdec221c8f68bf40","slug":"isha-ambani-wedding-in-udaipur-venue-all-decked-up-for-puja-ceremony","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस खूबसूरत होटल में होगी ईशा अंबानी की प्री वेडिंग पार्टी, देखिए क्या है खास","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस खूबसूरत होटल में होगी ईशा अंबानी की प्री वेडिंग पार्टी, देखिए क्या है खास
Fri, 07 Dec 2018 04:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 07 Dec 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
isha ambani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिजनेस मैन मुकेश अंबानी की लाडली बेटी ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर को होने जा रही है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार शादी की प्री-वेडिंग पार्टी उदयपुर में होगी। इसके लिए 8-10 दिसंबर तक के लिए उदयपुर में होटल ओबेरॉय उदयविसाल को बुक कर लिया गया है। वहीं आज हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि क्या खास है इस होटल में-
2 of 5
ईशा अंबानी
होटल ओबरॉय उदयविलास देखने में बहुत ही सुंदर है। 50 एकड़ में फैले हुए इस होटल को दुनिया के बेस्ट होटल्स की लिस्ट में शामिल किया गया है। वहीं साल 2015 में दुनिया के बेस्ट होटल्स में इसको रखा गया है। जहां तक होटल के डिजायन और आर्किटेक्चर की बात की जाए तो इसमें राजस्थानी संस्कृति की झलक बखूबी दिखाई देती है।
3 of 5
ईशा अंबानी
वहीं यह भी कहा जाता है कि इस होटल का निर्माण उस जगह पर हुआ है, जहां पर मेवाड़ के महाराणा शिकार किया करते थे। वहीं होटल का 40 फीसदी हिस्सा वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी में आता है। होटल में कुल 87 कमरे 1 कोहिनूर सुइट और 4 लग्जरी सुइट हैं। वहीं यह होटल पिछोला झील के किनारे पर बना हुआ है। होटल में दो पूल और एक लग्जरी स्पा भी है। होटल का गार्डन भी काफी सुंदर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Isha Ambani wedding rituals
- फोटो : Instagram
उदयपुर रेलवे स्टेशन से इस होटल की दूरी करीब 6 किमी. है। वहीं इस होटल में चार रेस्तरां हैं जिसकी खासियत यहां मिलने वाला राजस्थानी खाना है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उल्लेखनीय है कि ईशा का विवाह पीरामल समूह के प्रमुख अजय पीरामल के बेटे आनंद से होने जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
Isha Ambani
यह बहुचर्चित विवाह 12 दिसंबर को मुंबई स्थित अंबानी निवास एंटीलिया में होगा। इससे पहले प्री-वेडिंग कार्यक्रमों के लिए पूरा अंबानी परिवार झीलों की नगरी उदयपुर पहुंच गया है। ऐसी खबरें हैं कि विवाह पूर्व होने वाले प्रमुख कार्यक्रम इसी शहर में होने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।