फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Isha Koppikar Birthday: कई बड़े कलाकारों के साथ ईशा कोप्पिकर ने किया काम, राजनीति में भी खेली पारी

Sat, 19 Sep 2020 09:19 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 19 Sep 2020 09:19 AM IST
विज्ञापन
Isha Koppikar birthday special know unknown facts about her
Isha Koppikar - फोटो : instagram: isha_konnects

बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर अपना जन्मदिन 19 सितंबर को मनाती हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया है। ईशा कोप्पिकर ने अपने अभिनय की शुरुआत साउथ सिनेमा से की थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। ईशा कोप्पिकर ने कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी खास बातें बताते हैं।

Isha Koppikar birthday special know unknown facts about her
Isha Koppikar - फोटो : instagram: isha_konnects

ईशा कोप्पिकर का जन्म 19 सितंबर साल 1976 को मुंबई के माहिम में हुआ था। उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई मुंबई से ही की। ईशा कोप्पिकर लाइफ साइंस से ग्रेजुएट हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। फोटोशूट से चर्चा में आने के बाद साल 1995 में ईशा कोप्पिकर ने मिस इंडिया में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने मिस टैलेंट का खिताब जीता। उन्होंने साल 1998 में अपने अभिनय की शुरुआत की। 

Isha Koppikar birthday special know unknown facts about her
Isha Koppikar - फोटो : instagram: isha_konnects

ईशा कोप्पिकर ने तमिल फिल्म 'चंद्रलेखा' से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मराठी फिल्मों में लंबे समय तक काम किया। ईशा कोप्पिकर की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'फिजा' थी। यह फिल्म साल 2000 में आई थी। इस फिल्म में उनके साथ करिश्मा कपूर और ऋतिक रोशन ने काम किया था। इसके बाद ईशा कोप्पिकर का प्रकाश झा की फिल्म राहुल में आइटम नंबर दिखा। उन्होंने डरना मना है, कयामत, दिल का रिश्ता, पिंजर, मैंने प्यार क्यूं किया, डॉन और कृष्णा कॉटेज सहित बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Isha Koppikar birthday special know unknown facts about her
isha koppikar - फोटो : instagram: isha_konnects

लंबे समय तक संघर्ष करने के बाद भी ईशा कोप्पिकर बॉलीवुड में कोई खास मुकाम हासिल नहीं कर पाईं। फिल्मों में न चल पाने की वजह से उन्होंने स्टेज शोज और वीडियो एलबम में भी काम किया। कई आइटम नंबर्स भी किए, जिसमें 'खल्लास' आज भी हिट है। इस गाने के बाद से ही उन्हें 'खल्लास गर्ल' के नाम से दर्शक जानते हैं। ईशा कोप्पिकर फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी चर्चा में रही हैं। 

विज्ञापन
Isha Koppikar birthday special know unknown facts about her
Isha Koppikar - फोटो : twitter

ईशा कोप्पिकर ने दिवंगत अभिनेता इंदर कुमार को डेट किया था। इन दोनों के रिश्ते ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन किसी वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद बॉलीवुड ईशा कोप्पिकर ने  टिमि नारंग से शादी कर ली थी। ईशा एक बेटी की मां है। ईशा भले ही बॉलीवुड में ज्यादा नाम न कमा पाई हों लेकिन अब वह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। इतना ही नहीं ईशा कोप्पिकर राजनीति में भी सक्रिय हैं। वह भारतीय जनता पार्टी की महिला परिवहन विंग की कार्यकारी अध्यक्ष हैं।

पढ़ें: मां की सलाह पर अभिनय की दुनिया में रखा था सनाया ईरानी ने कदम, जन्मदिन पर जानें उनसे जुड़ी खास बातें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed