{"_id":"5d9001858ebc3e01416b33df","slug":"isha-sharvani-birthday-special-when-she-was-in-relationship-with-zaheer-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी इस एक्ट्रेस से शादी करना चाहते थे जहीर खान, इस वजह से अधूरी रह गई लव स्टोरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कभी इस एक्ट्रेस से शादी करना चाहते थे जहीर खान, इस वजह से अधूरी रह गई लव स्टोरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 29 Sep 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
isha sharvani
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान ने साल 2017 में एक्ट्रेस सागरिका घाटगे से शादी रचा ली थी। आज दोनों खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं लेकिन एक वक्त पर जहीर, ईशा शरवानी से प्यार करते थे। ईशा बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर हैं। आज ईशा का जन्मदिन है, इस मौके पर हम आपको ईशा और जहीर की वो अधूरी लव स्टोरी बता रहे हैं।
2 of 5
जहीर खान, ईशा शरवानी
ऐसा कहा जाता है कि जहीर खान को सुभाष घई की खोज और बेहतरीन डांसर ईशा शेरवानी से प्यार हुआ था। दोनों बेइंतहा एक-दूसरे को चाहते थे और लिव इन रिलेशन में भी थे लेकिन ना जाने क्यों फिर दोनों का रिश्ता निकाह की दहलीज पार नहीं कर पाया।
3 of 5
जहीर खान, ईशा शरवानी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की पहली मुलाकात साल 2005 में तब हुई थी जब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौट रही थी। विदाई समारोह में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ था, जिसमें ईशा ने भी डांस किया था। हालांकि यह पहली नजर का प्यार नहीं था, पर दोनों के दिल में कुछ-कुछ तभी से होना शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ईशा शरवानी
- फोटो : सोशल मीडिया
मैचों के दौरान ईशा को दर्शकों की लाइन में बैठे और जहीर के प्रदर्शन पर खुशी मनाते हुए देखा गया था, जिससे अंदाजा लगाया गया कि दोनों के बीच बहुत कुछ चल रहा है। जहीर खान और ईशा शरवानी लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे। दोनों को अक्सर साथ में घूमते हुए देखा जाता था।
विज्ञापन
5 of 5
ईशा शरवानी
- फोटो : सोशल मीडिया
2011 के वर्ल्ड कप के दौरान ऐसी भी खबरें आईं कि जहीर खान और ईशा शादी कर लेंगे, लेकिन फिर दोनों के ब्रेक-अप ने फैंस को चौंका दिया। तकरीबन 8 साल लंबे अफेयर के इस तरह खत्म होने से ईशा बेहद दुखी हुई थीं। एक इंटरव्यू में ईशा ने कहा था कि वो आज भी जहीर को अपना अच्छा दोस्त मानती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।