फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#MeToo पर बोले जैकी श्रॉफ, 'पहले लोग मजे लेते हैं और फिर हमदर्दी का दिखावा करते हैं'

Thu, 25 Oct 2018 03:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 25 Oct 2018 03:33 PM IST
विज्ञापन
Jackie Shroff on sexual harassment allegations on people
Jackie Shroff - फोटो : File Photo

इन दिनों बॉलीवुड में #MeToo कैंपेन की वजह से हड़कंप मच गया है। धीरे-धीरे करके फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हर एक्टर इस आंदोलन का समर्थन करता हुआ दिखाई दे रहे हैं। इस बीच जैकी श्रॉफ ने इस कैंपेन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि दोस्त तमाशा बन गए हैं और बाकी लोग इसका मजा ले रहे हैं।

Jackie Shroff on sexual harassment allegations on people
- फोटो : File Photo

#MeToo की चपेट में नाना पाटेकर, विवेक अग्निहोत्री, गणेश आचार्य, आलोक नाथ, विकास बहल के अलावा कई स्टार्स के नाम सामने आए हैं। इस पूरे मामले पर राय रखते हुए जैकी श्रॉफ ने कहा - 'यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरे साथ काम करने वाले दोस्त आपस में लड़ रहे हैं। वह अपने दामन में लगे दागों पर लोगों के बीच सफाई दे रहे हैं। बाकी लोग इसमें मजा ले रहे हैं।'

Jackie Shroff on sexual harassment allegations on people
- फोटो : File Photo

जैकी ने आगे कहा - 'लोगों को दूसरों की जिंदगियों में झांकने की इतनी दिलचस्पी क्यों हैं? आजकल यही हो रहा है जो कि बहुत बुरा है। मैं मानता हूं कि किसी भी महिला को प्रताड़ित नहीं करना चाहिए। जिन पर आरोप लग रहे हैं उनका मजा नहीं लेना चाहिए। पहले लोग मजे लेते हैं और फिर हमदर्दी का दिखावा करते हैं। अपने अंदर झांकना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Jackie Shroff on sexual harassment allegations on people
- फोटो : File Photo

जैकी ने कहा - 'यह बहुत जरूरी है कि महिलाएं जहां पर काम करें उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। अगर ऐसा कुछ भी होता है तो दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। किसी को भी अश्लील व्यवहार बर्दाश्त नहीं करना चाहिए।' वहीं अब #MeToo  पर जैकलीन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। जैकलीन फर्नांडिस ने कहा कि 'केवल बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि यौन शोषण हर जगह होता है। पूरे समाज में ये है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे लोग हर जगह मौजूद हैं। हमारे घरों में भी कई बार ऐसे लोग होते हैं। हमें असल मुद्दे से ध्यान नहीं हटाना चाहिए।'

विज्ञापन
Jackie Shroff on sexual harassment allegations on people
Jacqueline fernandez and sajid khan

आपको बता दें, साजिद खान के साथ जैकलीन रिलेशनशिप में थीं लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। साजिद पर भी कई महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। खबरें थीं कि साजिद के पजेसिव नेचर की वजह से जैकलीन परेशान रहती थीं और उनकी जिंदगी से जुड़ा हर फैसला साजिद करते थे। साजिद के इस व्यवहार से तंग आकर उन्होंने ब्रेकअप का फैसला किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed