फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jacqueline Fernandez Net Worth: प्राइवेट आइलैंड समेत कई लग्जरी चीजों की मालकिन हैं जैकलीन, कम फिल्में करने के बाद भी बना ली है बेशुमार दौलत

Tue, 07 Dec 2021 03:34 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 07 Dec 2021 03:34 PM IST
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez Net Worth: Total Figure Will Shock You Sukesh Chandrasekhar 200 cr money laundering case
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : Instagram

जैकलीन फर्नांडिस मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। जैकलीन को ईडी ने 8 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। उनसे सुकेश चंद्रशेखर और अन्य के खिलाफ कथित आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और करीब 200 करोड़ रुपए की जबरन वसूली के मामले में पूछताछ होनी है। खबरों की मानें तो जैकलीन और सुकेश एक दूसरे के करीबी माने जाते हैं। सुकेश ने जैकलीन को कई महंगे तोहफे भी दिए हैं। असल में जैकलीन की प्रॉपर्टी को लेकर चर्चाएं तब शुरू हुई, जब उनका नाम सुकेश चंद्रेशेखर के साथ जुड़ा। जैकलीन के फिल्मी करियर को देखें तो उन्होंने सोलो हिट के नाम पर कुछ गिनी चुनी फिल्में ही की हैं लेकिन उनकी संपत्ति करोड़ों में आंकी जाती है। 

Jacqueline Fernandez Net Worth: Total Figure Will Shock You Sukesh Chandrasekhar 200 cr money laundering case
जैकलीन के बेस्ट आई मेकअप लुक्स - फोटो : Instagram-Jacqueline Fernandez

करोड़ों की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं जैकलीन
जैकलीन 12 साल से फिल्मों में काम कर रही हैं। उनके पास करोड़ों की प्रॉपर्टी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैकलीन के पास करीब 10 मिलियन डॉलर (74 करोड़ रुपये) की प्रॉपर्टी है। जैकलीन एक फिल्म के लिए 3 से 4 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। 2019 में फोर्ब्स इंडिया ने जैकलीन की वार्षिक आय 9.5 करोड़ रुपये बताई थी। दिलचस्प बात यह है कि उस साल नेटफ्लिक्स फिल्म ड्राइव को छोड़कर उनकी कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई थी।

Jacqueline Fernandez Net Worth: Total Figure Will Shock You Sukesh Chandrasekhar 200 cr money laundering case
जैकलीन फर्नांडिस के घर की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
इसी साल खरीदा है नया घर
इसी साल जनवरी महीने में जैकलीन फर्नांडीज ने मुंबई में अपने लिए नया घर खरीदा था। जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है। एक्ट्रेस पहले प्रियंका चोपड़ा के घर में किराए पर रहती थीं। बतौर रेंट वह लाखों रुपये उस घर में रहने के लिए चुकाती थीं। लेकिन खबरों की मानें तो जैकलीन अपने नए घर में शिफ्ट हो गई हैं। आज बड़ी गाड़ियां - बड़े घर उनकी जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez Net Worth: Total Figure Will Shock You Sukesh Chandrasekhar 200 cr money laundering case
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram/jacquelinef143

रेस्तरां बिजनेस भी चलाती हैं
जैकलीन फर्नांडिस के पास 10 बड़े ब्रांड्स के विज्ञापन भी हैं। इनमें बॉडी शॉप, स्नैपडील, वेगा, नोवा, कलरबार, कैशियो, लोटस, ड्रूल्स, वैन ह्यूजन और एचटीसी वन शामिल हैं। इसके अलावा जैकलीन के पास लग्जरी कारों का कलेक्शन भी है। जैकलीन के पास अपने होमटाउन श्रीलंका के दक्षिणी तट पर एक द्वीप भी है। जैकलीन का अपना रेस्तरां बिजनेस भी है। जैकलीन का श्रीलंका के कोलंबो में एक रेस्तरां है।

विज्ञापन
Jacqueline Fernandez Net Worth: Total Figure Will Shock You Sukesh Chandrasekhar 200 cr money laundering case
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram/jacquelinef143

मिस यूनिवर्स श्रीलंका रह चुकीं जैकलीन फिल्मों में आने से पहले टीवी रिपोर्टर का काम करती थीं। उन्होंने सिडनी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। जैकलीन ने साल 2009 में फिल्म 'अलादीन' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वो 'मर्डर 2', 'हाउसफुल 2', 'रेस 2', 'किक' और 'फ्लाइंग जट' जैसी फिल्में की थीं। इसके अलावा जैकलीन ने रियलिटी शो 'झलक दिखला जा सीजन 9' भी जज किया था।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed