फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रोलर्स ने 'धड़क' के लिए श्री देवी की बेटी का उड़ाया था मजाक, अब जाह्नवी कपूर ने दिया करारा जवाब

Wed, 20 Jun 2018 01:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 20 Jun 2018 01:38 PM IST
विज्ञापन
Janhvi Kapoor answers to trollers for her debut film dhadak
Dhadak

पिछले दिनों शशांक खेतान की फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं श्रीदेवी के बेटी जाह्नवी कपूर की फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ। 'धड़क' साल 2016 में आई नागराज मंजुले की मराठी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सैराट' की हिंदी रीमेक है। 'धड़क' में जाह्नवी के साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर नजर आ रहे हैं। फिल्म अगले महीने 20 जुलाई को रिलीज होगी।

Janhvi Kapoor answers to trollers for her debut film dhadak
Dhadak

बात करें साल 2016 में आई फिल्म ‘सैराट’ की तो क्रिटिक्स और आॅडियंस दोनों ने सैराट को खूब पसंद किया था। हालांकि, ‘धड़क’ के ट्रेलर का कई यूजर्स ने मजाक भी उड़ाया, खासकर जाह्नवी और ईशान की पेयरिंग को लेकर खूब मजाक बना, लेकिन अब जाह्नवी ने खुद मजाक उड़ाने वालों को करारा जवाब दिया है।

Janhvi Kapoor answers to trollers for her debut film dhadak
Dhadak
एक इंटरव्यू में जाह्नवी कपूर ने कहा, 'धड़क के लिए उन्हें लोगों का जो प्यार मिल रहा है, इसके लिए वह सभी का शुक्रिया कहना चाहती हैं। मुझे उम्मीद है कि जिन लोगों को फिल्म का ट्रेलर पसंद नहीं आया है उनके विचार फिल्म देखने के बाद बदल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Janhvi Kapoor answers to trollers for her debut film dhadak
dhadak
जाह्नवी ने कहा मैं पहले ट्रोलर्स के मजाक उड़ाए जाने पर ध्यान नहीं देती थी, लेकिन अब मैं इंडस्ट्री में शामिल हूं तो यह बातें मुझे प्रभावित करती हैं।' वैसे भी सोशल मीडिया पर किसी भी सेलिब्रिटी का ट्रोल हो जाना आम बात हो गई है। ट्रोलर्स बस इसी बात का इंतजार करते हैं कि कब-किसे ट्रोल किया जाए। सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' इस बात का गवाह है।
विज्ञापन
Janhvi Kapoor answers to trollers for her debut film dhadak
dhadak
फिल्म अगले महीने 20 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म मेवाड़ी बैकग्राउंड पर बनी है। 3 मिनट के ट्रेलर में रोमांस, एक्शन, थोड़ी सी कॉमेडी और नए स्टार्स के लुक पर काम किया गया है। अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या भारी चकाचौंध के बीच रिलीज होने जा रही धड़क सैराट जैसा ही जादू बिखेर पाएगी?
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed