फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'संजू' में इस एक्टर को लेना चाहतेेे थे प्रोड्यूसर, रणबीर कपूर का नाम सुनते ही हुए थे नाराज

Wed, 20 Jun 2018 01:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 20 Jun 2018 01:37 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh was the first choice to play Sanjay Dutt says vidhu vinod chopra
रणबीर कपूर

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'संजू' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं । 'संजू' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और फैंस उनकी बहुत तारीफ कर रहे हैं । ट्रेलर में दिख रहा है कि किस तरह रणबीर ने संजय दत्त बनने के लिए खुद को पूरी तरह से बदल लिया है । 

Ranveer Singh was the first choice to play Sanjay Dutt says vidhu vinod chopra
रणबीर कपूर

रणबीर को देखकर लग रहा है कि संजय दत्त का किरदार उनसे बेहतर कोई नहीं निभा सकता । लेकिन फिल्म के प्रोड्यूसर ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। विधु विनोद चोपड़ा ने बताया कि उन्हें नहीं लगता था कि रणबीर 'संजू' के रोल में फिट होंगे । 

Ranveer Singh was the first choice to play Sanjay Dutt says vidhu vinod chopra
रणबीर कपूर

विधु ने 'संजू' के लीड रोल के लिए रणबीर नहीं बल्कि रणवीर सिंह को चुना था । वही इस फिल्म की पहली पसंद थे । टेलीग्राफ को दिए इंटरव्यू में विधु ने बताया, 'जब राजकुमार हिरानी ने मुझे बताया कि वो रणबीर को इस फिल्म के लिए कास्ट कर रहे हैं तो मैं बिल्कुल खुश नहीं था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh was the first choice to play Sanjay Dutt says vidhu vinod chopra
रणबीर कपूर

'मुझे लगता था जो अटेंशन और इमोशन रणवीर क्रिएट कर सकते हैं वो कोई और नहीं कर सकता । रणबीर को कास्ट करने का आइडिया राजू का ही था । मुझे लगता था कि रणवीर इस रोल को ज्यादा अच्छे से निभा पाएंगे । लेकिन राजू अपनी जिद पर अड़े रहे ।'

विज्ञापन
Ranveer Singh was the first choice to play Sanjay Dutt says vidhu vinod chopra
रणबीर कपूर

'फिर जब हमने शूटिंग शुरू की और रणबीर, संजय दत्त बनकर सामने आए तो मुझे अपने शब्द वापस लेने पड़ गए । रणबीर ने संजय दत्त की आत्मा तक को अपने अंदर उतार लिया ।' विधु ने संजय दत्त पर बायोपिक बनाने के बारे में भी दिलचस्प बातें बताईं ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed