फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करण जौहर की 'गुंजन सक्सेना' ने दिखाया कमाल, आजादी की सालगिरह पर बनी दुनिया भर की ट्रेंडिंग फिल्म

Sat, 15 Aug 2020 11:19 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 15 Aug 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
Janhvi Kapoor Gunjan Saxena: The Kargil Girl Trending No 1 independence day
गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

युवा अभिनेत्री जान्हवी कपूर की बुधवार को रिलीज हुई फिल्म 'गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल' देश में भीतरी बाहरी और वंशवाद जैसी बहस का शिकार हो रही है। हालांकि, यह सभी विवाद सिर्फ सोशल मीडिया और बयानबाजी तक ही सीमित नजर आ रहे हैं। क्योंकि, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर यह फिल्म देश में पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है। यानी जितने लोग इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं, उससे कहीं ज्यादा लोग इस फिल्म के दर्शक बने हुए हैं।

Janhvi Kapoor Gunjan Saxena: The Kargil Girl Trending No 1 independence day
गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जून की 14 तारीख को जब अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने कथित तौर पर आत्महत्या की, उसके बाद से ही इंडस्ट्री में मौजूद सभी अभिनेताओं के बच्चे जनता के निशाने पर आ गए। इनके इंडस्ट्री में काम करने और उनकी फिल्मों का विरोध होने लगा। सिर्फ लोगों की तरफ से ही नहीं, बल्कि कुछ कलाकारों की तरफ से भी इन स्टार किड्स को विरोधाभास सहना पड़ा।

Janhvi Kapoor Gunjan Saxena: The Kargil Girl Trending No 1 independence day
गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इन कलाकारों में जान्हवी कपूर, टाइगर श्रॉफ, वरुण धवन, आलिया भट्ट, अनन्या पांडे, सारा अली खान जैसे कई जनता के रोष का शिकार हुए। हालांकि, मामला अभी भी ठंडा नहीं हुआ है लेकिन इस ओटीटी  के आंकड़े इन कलाकारों के अंदर सकारात्मकता पैदा करने का काम कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Janhvi Kapoor Gunjan Saxena: The Kargil Girl Trending No 1 independence day
गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जान्हवी की फिल्म गुंजन सक्सेना 1999 में हुए कारगिल युद्ध में भारत की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने वाली महिला पायलट गुंजन सक्सेना की कहानी है। देश में यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है। 

विज्ञापन
Janhvi Kapoor Gunjan Saxena: The Kargil Girl Trending No 1 independence day
गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल - फोटो : ट्विटर

उसी तरह यह फिल्म बांग्लादेश में भी पहले नंबर पर ही ट्रेंडिंग में है। इसी कड़ी में संयुक्त राष्ट्र अमीरात में यह फिल्म दूसरे नंबर पर, मॉरीशस में तीसरे नंबर पर, श्रीलंका में तीसरे नंबर पर, कनाडा में छठे नंबर पर और सिंगापुर में भी छठे नंबर पर ही ट्रेंड कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed