फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bawaal: क्या सिर्फ सब्सिडी के लिए बनाई गई ‘बवाल’, जानिए क्या कहते हैं हिंदी फिल्म इंटस्ट्री के एक्सपर्ट

Mon, 24 Jul 2023 08:56 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Mon, 24 Jul 2023 08:56 PM IST
विज्ञापन
janhvi kapoor varun dhawan bawaal made for subsidy by Sajid Nadiadwala know Komal Nahta Dilip Shukla opinion
बवाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म 'बवाल' को लेकर मुंबई फिल्म जगत में एक और बवाल शुरू होता नजर आ रहा है। इंडस्ट्री में ये चर्चा आम है कि ये फिल्म इस तरह से बुनी गई कि इसकी शूटिंग के जरिये न सिर्फ शेनेगर वीजा वाले देशों के पर्यटन उद्योग को फायदा पहुंचे बल्कि इसके जरिए अधिक से अधिक सब्सिडी भी बटोरी जा सके। फिल्म 'बवाल' को करीब 80 करोड़ रुपये की सब्सिडी मिलने की बात कही जा रही है, हालांकि इस बारे में फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला अभी कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं।

janhvi kapoor varun dhawan bawaal made for subsidy by Sajid Nadiadwala know Komal Nahta Dilip Shukla opinion
बवाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विदेश में शूटिंग के दौरान तमाम देशों में 40 से 50 प्रतिशत की लागत इस शर्त पर वापस की जाती है कि इससे वहां के दर्शनीय स्थलों का प्रचार होगा। यूरोप के तमाम देश इसीलिए इन दिनों हिंदी फिल्मों और देश की दूसरी भाषाओं की फिल्मों के निर्माताओँ के पसंदीदा स्थल बने हुए हैं। इसके जरिये फिल्म सितारों की पिकनिक सी होती रहती है और निर्माता के माथे पर शिकन इसलिए नहीं आती क्योंकि उनके दिए गए खर्चे के बिल पर उन्हें एक तय राशि वापस मिल जाती है।

Rakesh Roshan: राकेश रोशन से 20 लाख की धोखाधड़ी करने वाले ठगों को HC ने जारी किया नोटिस, जानें पूरा मामला

janhvi kapoor varun dhawan bawaal made for subsidy by Sajid Nadiadwala know Komal Nahta Dilip Shukla opinion
बवाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'बवाल' ज्यादातर शूटिंग पेरिस, बर्लिन, पोलैंड, एम्सटर्डम, क्राकोव और वारसा में की गई। मुंबई में ये चर्चा आम है कि सब्सिडी की वजह से ही इस फिल्म की कहानी  को इन स्थानों में रखते हुए बुना गया। और, इसी वजह से कहानी अपने मूल मुद्दे से भटक गई। फिल्म के लखनऊ के दृश्यों की शूटिंग भी लखनऊ में न होकर मुंबई के ही स्टूडियो में क्रोमा पर की गई बताई जा रही है।

Filmy Wrap: ओपेनहाइमर के सीन पर अनुराग ठाकुर नाराज और टल गई 'कल्कि' की रिलीज डेट, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें


 
विज्ञापन
विज्ञापन
janhvi kapoor varun dhawan bawaal made for subsidy by Sajid Nadiadwala know Komal Nahta Dilip Shukla opinion
बवाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अगर ये बात सच है कि फिल्म 'बवाल' को सब्सिडी के तौर पर विदेश में 80 करोड़ रुपये मिले हैं तो फिल्म का बजट भी करीब करीब इतना ही है। यानी कि फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो से जो भी रकम मिली वह फिल्म का मुनाफा बन चुकी है। फिल्म 'बवाल' को मिली सब्सिडी को लेकर फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला से भी बात करने की कोशिश की गई लेकिन इस बाबत भेजे गए संदेश का अब तक उनसे जवाब नहीं मिला है।

Anupam Kher: रवींद्रनाथ टैगोर के लुक पर नेगेटिव कमेंट करने वालों पर भड़के अनुपम खेर, ट्रोल्स की लगाई क्लास

विज्ञापन
janhvi kapoor varun dhawan bawaal made for subsidy by Sajid Nadiadwala know Komal Nahta Dilip Shukla opinion
बवाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस बारे में ट्रेड विशेषज्ञ कोमल नाहटा कहते हैं, 'आज के निर्माता काफी होशियार हो गए हैं। कहानियों का चयन ही ऐसा करते हैं कि विदेशी लोकेशन पर फिल्म की शूटिंग की जा सके, खास तौर पर वहां जहां पर फिल्म को सब्सिडी मिल सके। हालांकि, फिल्म 'बवाल' की जहां तक बात है तो मुझे ऐसा कहीं नहीं लगा कि फिल्म के सीन बिना जरूरत के वहां शूट किए गए हैं। फिल्म की कहानी ही ऐसी लिखी गई है कि उसे उन लोकेशंस पर शूट किया जा सके।'

Film: 'अजमेर कांड' पर सचिन कदम ने की खुलकर बात, बोले- फिल्म प्रदर्शित न करने दी गई तो यूट्यूब पर करेंगे रिलीज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed