फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जाह्नवी पर लगा धर्मा गर्ल का ठप्पा, बनने जा रही हैं एयरफोर्स की पायलट

Sun, 16 Sep 2018 08:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 16 Sep 2018 08:47 PM IST
विज्ञापन
Janhvi Kapoor will be seen in the biopic of Gunjan Saxena
jhanvi kapoor

जाह्नवी कपूर ने धड़क के साथ बॉलीवुड में जगह बना ली है परंतु उन पर फिलहाल धर्मा गर्ल का ठप्पा लगा है। जाह्नवी की दूसरी फिल्म 'तख्त' भी धर्मा से होगी। खबर है कि जाह्नवी ने तीसरी फिल्म भी इसी कंपनी की ही साइन की है। यह एक बायोपिक है। सूत्रों के अनुसार जाह्नवी इंडियन एयरफोर्स की पायलट गुंजन सक्सेना के जीवन पर बन रही फिल्म में लीड रोल निभाएंगी। 


 

Janhvi Kapoor will be seen in the biopic of Gunjan Saxena
Janhvi Kapoor and Gunjan Saxena
गुंजन एयरफोर्स की पहली महिला पायलट हैं और उन्होंने 1999 में कारगिल युद्ध में हिस्सा लिया था। जाह्नवी ने गुंजन से मिल कर इस रोल की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसकी शूटिंग में अभी समय है और यह 2019 में फ्लोर पर जाएगी। करन जौहर निर्देशक की तलाश कर रहे हैं।

 
Janhvi Kapoor will be seen in the biopic of Gunjan Saxena
jhanvi kapoor
फिल्मों के अलावा जाह्नवी जल्द ही विज्ञापनों की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। उन्हें टी-प्रोडक्ट्स के ब्रांड ने साइन किया है। जाह्नवी इस नई शुरुआत को लेकर उत्साहित हैं। उनकी करीबी बताते हैं कि वह इस दिन का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रही थीं। जाह्नवी का कहना है कि वह विज्ञापनों में सिर्फ कैलेंडर गर्ल की तरह नहीं दिखेंगी बल्कि उन्हीं ब्रांड्स से जुड़ेंगी जो सच्ची बात करते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Janhvi Kapoor will be seen in the biopic of Gunjan Saxena
Jhanvi Kapoor and Ishaan
वहीं अगर बात करें जाह्नवी के पर्सनल लाइफ की तो उनकी और ईशान खट्टर की नजदीकियां इन दिनों परवान पर है। जी हां, दोनों के बीच बढ़िया केमिस्ट्री सिर्फ ऑन स्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफ स्क्रीन देखी गई है। खबरें आ रही है कि दोनों प्यार में न सिर्फ डूबे हुए हैं बल्कि इन दोनों के रिश्ते को जाह्नवी के पापा बोनी कपूर से भी रजामंदी मिल चुकी है। कपूर परिवार के करीबी सूत्रों का कहना है कि जाह्नवी और ईशान ऑन स्क्रीन ही नहीं, ऑफ स्क्रीन भी बेहद प्यारे लगते हैं। इनकी इस बात से दोनों को ग्रीन सिग्नल मिल भी चुका है। 

 
विज्ञापन
Janhvi Kapoor will be seen in the biopic of Gunjan Saxena
Jhanvi Kapoor and Ishaan
बता दें कि जाह्नवी और ईशान दोनों एक-दूसरे के परिवार के काफी क्लोज हैं। हाल में शाहिद कपूर के घर हुई बेबी शावर पार्टी में ईशान के साथ जान्हवी भी देखी गई थीं। ऐसे में लगता है कि ये फिल्म इंडस्ट्री में एक नए रिश्ते की सुगबुगाहट है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed