{"_id":"5c7b4e23bdec2258bd0c9b09","slug":"jaspal-bhatti-birthday-special-here-his-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीवी का ये पहला कॉमेडियन 'सिस्टम' पर उठाता था सवाल, 10 एपिसोड के बाद शो को करना पड़ा बंद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टीवी का ये पहला कॉमेडियन 'सिस्टम' पर उठाता था सवाल, 10 एपिसोड के बाद शो को करना पड़ा बंद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 03 Mar 2019 09:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
jaspal bhatti
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जसपाल भट्टी को टीवी का पहला कॉमेडियन माना जाता है। 3 मार्च 1955 को अमृतसर में जन्मे जसपाल भट्टी 'किंग ऑफ कॉमेडी' और 'किंग ऑफ सटायर' के नाम से जाने जाते हैं। उनकी कॉमेडी की खास बात ये थी कि आम लोगों के मुद्दों को लेकर कटाक्ष करते थे। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 5
jaspal bhatti
- फोटो : file photo
जसपाल भट्टी ने चंडीगढ़ के पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। कॉलेज के दिनों से उनकी रुचि कॉमेडी की ओर बढ़ने लगी। कॉमेडी को और आगे ले जाने के लिए 'नॉनसेंस क्लब' बनाया था। जसपाल भट्टी कॉमेडियन के अलावा एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी थे।
3 of 5
Jaspal Bhatti
- फोटो : File Photo
कॉमेडी करने से पहले वो चंडीगढ़ में द ट्रिब्यून अखबार में कार्टूनिस्ट के रूप में काम करते थे। 80 के दशक में वो दूरदर्शन के सीरियल उलटा-पुलटा से खूब मशहूर हुए। इस शो में वो सिस्टम पर व्यंग्य करते थे। जसपाल भट्टी दूरदर्शन पर एक और शो लेकर आए जिसका नाम था फ्लॉप शो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कॉमेडी किंग जसपाल भट्टी
90 के दशक में प्रसारित होने वाले फ्लॉप शो में जसपाल भट्टी हंसाते-हंसाते राजनीति, व्यवस्था और समाज पर कटाक्ष करते थे। उस वक्त ऐसा कहा जाता था कि दूरदर्शन पर आने वाले इस शो को राजनीतिक दबाव झेलना पड़ा था। बाद में दूरदर्शन के साथ बात न बनती देख 10 एपिसोड के बाद ही इसे ऑफ एयर करना पड़ा।
विज्ञापन
5 of 5
कॉमेडी किंग जसपाल भट्टी
जसपाल भट्टी ने कई फिल्मों में भी काम किया। इनमें आ अब लौट चलें, फना और कोई मेरे दिल से पूछे जैसी फिल्में हैं। जसपाल भट्टी की मौत 25 अक्टूबर 2012 को जालंधर के पास एक कार एक्सीडेंट में हुआ। दुनिया को हंसाने वाला ये कॉमेडियन समय से पहले दुनिया को छोड़कर चला गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।