फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या इस एक्ट्रेस के प्यार में बुमराह हुए 'बोल्ड', अफेयर की खबरों पर अब दिया जवाब

Mon, 08 Jul 2019 08:37 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 08 Jul 2019 08:37 AM IST
विज्ञापन
jasprit bumrah dating actress anupama parameswaran here is reaction
jasprit bumrah - फोटो : social media

फिल्मों और क्रिकेट का हमेशा से खास रिश्ता रहा है। दोनों क्षेत्रों में ग्लैमर है। नतीजा यह है कि फिल्मी सितारों और क्रिकेटर्स के बीच अक्सर अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती है। यही नहीं कई बार तो ये बॉन्डिंग दोस्ती से बढ़कर रिश्ते में भी बदल जाती है। अब एक और क्रिकेटर का नाम एक्ट्रेस के साथ जुड़ रहा है।

jasprit bumrah dating actress anupama parameswaran here is reaction
anupama parameswaran - फोटो : social media

ये क्रिकेटर हैं जसप्रीत बुमराह। वर्ल्ड कप में धमाकेदार परफॉर्मेंस से बुमराह ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इसी बीच उनका नाम साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों के अफेयर की खबरें गॉसिप के गलियारों में खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

jasprit bumrah dating actress anupama parameswaran here is reaction
anupama parameswaran - फोटो : social media

अभी तक बुमराह का इस पर कोई बयान नहीं आया है लेकिन अनुपमा परमेश्वरन ने अपना रिएक्शन दिया है। अनुपमा ने रिलेशनशिप की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि वो दोनों केवल अच्छे दोस्त हैं और एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं। बता दें कि बुमराह और अनुपमा के अफेयर की खबरों ने उस वक्त जोर पकड़ा जब अनुपमा ने ट्विटर पर बुमराह को फॉलो किया और दोनों एक दूसरे के पोस्ट पर कमेंट करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
jasprit bumrah dating actress anupama parameswaran here is reaction
bumrah and rashi khanna - फोटो : file photo

बुमराह का नाम इससे पहले एक और एक्ट्रेस के साथ भी जुड़ चुका है। बुमराह के साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस राशि खन्ना को भी डेट करने की खबरें थीं लेकिन राशि ने इसे महज अफवाह करार दिया। राशि ने कहा था कि 'मुझे इतना पता है कि बुमराह एक इंडियन क्रिकेटर है.. बस।'

विज्ञापन
jasprit bumrah dating actress anupama parameswaran here is reaction
anupama parameswaran - फोटो : social media

अनुपमा की बात करें तो वो तेलुगू फिल्म रक्षासुधु में मुख्य किरदार में नजर आएंगी। यह तमिल फिल्म रत्ससन की रीमेक है। इसे रमेश वर्मा ने डायरेक्ट किया है। सीरियल किलर पर आधारित यह फिल्म पहले 19 जुलाई को रिलीज होनी थी लेकिन अब यह आने वाले 2 अगस्त को रिलीज होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed