भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शादी के बंधन में बंध गए हैं। बुमराह ने 15 मार्च को संजना गणेशन संग सात फेरे लिए। शादी के दौरान करीबी मेहमान ही मौजूद रहे। बुमराह ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें साझा की हैं। दोनों के अफेयर की खबरें कभी सामने नहीं आ पाईं, ना ही दोनों कभी सार्वजनिक स्थान पर साथ देखे गए। ऐसे में सभी जानना चाह रहे हैं कि आखिर संजना गणेशन कौन हैं? तो चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं।
कौन हैं संजना गणेशन? जिनके साथ भारतीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह ने लिए सात फेरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजना गणेशन ग्लैमर इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने एमटीवी के रियलिटी शो स्प्लिट्सविला में हिस्सा लिया था। यह एक डेटिंग बेस्ड रियलिटी शो है। संजना पुणे से हैं। वह फेमिना ऑफिशियल गॉरजियस भी रही हैं।
संजना गणेशन ने एमटीवी स्प्लिट्सविला के सीजन सात में हिस्सा लिया था। शो के दौरान वह कई वजहों से चर्चा में रहीं। उन्होंने अपने को-कंटेस्टेंट अश्विनी कौल को डेट किया था। हाथ में चोट की वजह से संजना को शो से बाहर होना पड़ा था। इस सीजन को सनी लियोनी और निखिल चिनपा ने होस्ट किया था।
एक वेबसाइट से बात करते हुए अश्विनी ने कहा था कि 'मैं नहीं जानता कि वास्तव में क्या हुआ था। हमने बात की, दोस्त बने, कनेक्शन बना और फिर चीजें हमारे पक्ष में रहीं। हां मैं संजना को डेट कर रहा हूं लेकिन ऐसे कपल हैं जो अच्छे दोस्त हैं।'
संजना ने स्पोर्ट्स प्रेजेंटर के तौर पर अपने करियर की नए सिरे से शुरुआत की। वह शाहरुख खान की आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के इंटरएक्टिव शो, द नाइट क्लब की एंकरिंग करती हैं।