{"_id":"619745224335ac7bff3c05ff","slug":"javed-akhtar-reacted-on-kangana-ranaut-bheek-me-mili-azaadi-remarks-know-what-he-tweeted","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut: 'भीख में मिली आजादी' वाले बयान पर जावेद अख्तर ने दी प्रतिक्रिया, बोले- ये तो समझने लायक है कि...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kangana Ranaut: 'भीख में मिली आजादी' वाले बयान पर जावेद अख्तर ने दी प्रतिक्रिया, बोले- ये तो समझने लायक है कि...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत, जावेद अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अपने भीख में मिली आजादी वाले बयान को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने एक इवेंट में कहा था कि, '1947 में हमें जो आजादी मिली वह आजादी नहीं भीख थी और आजादी तो साल 2014 में मिली है'।
कंगना रणौत के बयान पर जावेद अख्तर ने दी प्रतिक्रिया
उनके इस बयान के बाद से ही हंगामा मचा हुआ है और चारों तरफ से कंगना आलोचना की शिकार हो रही हैं। उनके बयान पर सेलेब्स से लेकर राजनेताओं तक की प्रतिक्रिया सामने आ रही है वहीं बहुत से लोग उनका पद्मश्री वापस लिए जाने की मांग कर रहे हैं। अब इस पर मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने भी प्रतिक्रिया दी है।
It is totally understand . Why would all those who had nothing to do with freedom movement feel bad if some calls our freedom just a “ bheek”
जावेद अख्तर ने लिखा, 'यह बिल्कुल समझने लायक है। वह सारे लोग जिन्हें आजादी की लड़ाई से कुछ लेना देना ही नहीं है इस पर क्यों बुरा मानेंगे अगर कोई हमारी आजादी को भीख कहता है'। अब जावेद अख्तर के इस ट्वीट पर फैंस की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। एक यूजर ने कहा कि- एनसीबी को इनके घर भी जांच करना चाहिए।
गौरतलब है कि कंगना और जावेद अख्तर की भी कानूनी लड़ाई जारी है। कंगना ने जावेद अख्तर पर आरोप लगाते हुए कहा था कि गीतकार ने उन्हें समझाते हुए कहा था कि वह ऋतिक रोशन से माफी मांग लें वरना उन्हें आत्महत्या करना पड़ सकता है। कंगना के इस बयान के बाद जावेद अख्तर ने उन पर मानहानि का केस दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
कंगना रणौत के बयान की बात करे तो उन्होंने कहा था कि, 'खून बहना चाहिए लेकिन वह हिंदुस्तानी खून नहीं होना चाहिए। उन्हें इसकी जानकारी थी और उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ी। हमें जो मिली वह आजादी नहीं भीख थी, असली आजादी साल 2014 के बाद मिली'। कंगना का यहां मतलब मोदी सरकार से है जब नरेंद्र मोदी पीएम के पद पर आसीन हुए।
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि कंगना का यह बयान सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रहा है। बहुत से लोग कंगना को देशद्रोही बता रहे हैं। बीजेपी एमपी वरुण गांधी ने कंगना के बयान का वीडियो साझा करते हुए लिखा था-यह एक एंटी नेशनल एक्ट है और ऐसा नहीं होना चाहिए। लोगों ने हमारी आजादी के लिए खून बहाया ताकि हम एक आजाद देश में सांस ले सकें'।कंगना ने इसके बाद भी और कई बातें कही हैं जिस पर लोगों की प्रतिक्रिया आ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।