इरफान खान के बाद ऋषि कपूर के निधन ने बॉलीवुड को तोड़ दिया है। एक दिन के अंतराल पर हुई दो अभिनेताओं की मौत के सदमे से उबरने में काफी वक्त लगेगा। दोनों एक्टर्स की मौत का फिल्म जगत के सितारों को बहुत अफसोस है। गीतकार जावेद अख्तर और ऋषि कपूर की 47 साल पुरानी दोस्ती थी। दोस्त से बिछड़ने का गम जावेद को खाए जा रहा है।
ऋषि कपूर से 47 साल पुरानी थी जावेद अख्तर की दोस्ती, पहली मुलाकात का किस्सा यादकर हुए इमोशनल
जावेद अख्तर ने ट्वीट कर अपने करीबी दोस्त ऋषि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ऋषि कपूर के साथ हुई पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए बताया है कि 1973 में हुई एक मीटिंग के बाद उनकी दोस्ती हो गई।
जावेद अख्तर ने लिखा है, 'आज मैंने एक प्यारा दोस्त ऋषि कपूर खो दिया। हम 1973 में पहली बार बेंगलुरू में मिले थे। वे वहां बॉबी फिल्म के चैरिटी शो के लिए आए थे और मैं वहां शोले की शूटिंग के चलते मौजूद था। हम शाम में मिले थे और बहुत देर तक बात की थी और ऐसे शुरू हुई हमारी 47 साल की दोस्ती। गुड बाय प्यारे दोस्त।'
Today I have lost a dear friend Rishi kapoor. We had first met in Banglore in 1973 .He had come for a charity show of Bobby n I was there for Sholay’s shooting We met in the evening n kept talking till the wee hours to begin a friendship for 47 yrs. Good bye dear friend !!
इसके अलावा जावेद अख्तर ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो ऋषि कपूर और नीतू कपूर के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, 'न्यूयॉर्क में हमारी आखिरी मुलाकात में पुरानी यादों और हंसी का लंबा सत्र था। अब वो चले गए।'
Our last meeting in New York was a long session of nostalgia jokes and laughter. Now he is gone .. pic.twitter.com/vYb9FAW8s8
बता दें कि ऋषि कपूर पिछले दो सालों से ल्यूकेमिया (रक्त का कैंसर) से जंग लड़ रहे थे। उन्होंने करीब एक साल तक अमेरिका में अपना इलाज करवाया। जिसके बाद पिछले साल सितंबर में ऋषि कपूर भारत वापस लौट आए थे।
ऋषि कपूर को यादकर इमोशनल हुए शाहरुख खान, शेयर किया करियर की पहली फिल्म का किस्सा
