फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jawan New Poster: 'जवान' से एक और किरदार का फर्स्ट लुक जारी, पोस्टर देख गर्म हुआ कयासों का बाजार

Sun, 23 Jul 2023 01:43 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 23 Jul 2023 01:43 PM IST
सार

एटली की फिल्म 'जवान' से एक और किरदार का फर्स्ट लुक रिवील कर दिया गया है। वहीं, पोस्टर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर कयासों का बाजार गर्म हो गया है। 
 

विज्ञापन
Jawan Atlee film starrer Shah Rukh Khan Drops a Mysterious New Poster is he Vijay Sethupathi?
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

एटली के डायरेक्शन में बनी शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'जवान' इन दिनों जबर्दस्त सुर्खियों में है। मेकर्स आए दिन कोई न कोई तस्वीर या अपडेट साझा कर फैंस के उत्साह को बढ़ा रहे हैं। बीते दिनों फैंस को शाहरुख खान का गंजा अवतार देखने को मिला। साथ ही फिट नयनतारा की खूबसूरती ने दर्शकों का मन मोहा। वहीं, अब 'जवान' की टीम ने एक नया पोस्टर जारी कर दिया है। हालांकि, पोस्टर में शख्स का पूरा चेहरा नजर नहीं आ रहा है, लेकिन इसके वायरल होते ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। 

Jawan Atlee film starrer Shah Rukh Khan Drops a Mysterious New Poster is he Vijay Sethupathi?
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

'जवान' फिल्म के मेकर्स ने ट्विटर पर एक नया पोस्टर जारी किया है। यह एक क्लोज-अप तस्वीर है, जिसमें शख्स की पूरी शक्ल नजर नहीं आ रही है। हालांकि, लोग इसे देखकर मान रहे हैं कि यह कोई और नहीं बल्कि साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति हैं। पोस्टर में शख्स की एक आंख देखने को मिल रही है। वहीं, इसे साझा करते हुए रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने कैप्शन में लिखा है, 'वह आपको करीब से देख रहा है। उससे सावधान रहें। जवान।'

Jawan Atlee film starrer Shah Rukh Khan Drops a Mysterious New Poster is he Vijay Sethupathi?
विजय सेतुपति - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, विजय की भूमिका के बारे में जानकारी अभी भी गुप्त है, लेकिन यह अफवाह है कि वह फिल्म में एक खलनायक के किरदार में नजर आएंगे। 'जवान' में रोल पाने को लेकर विजय ने बड़ा खुलासा करते हुए एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैं, नयनतारा और विग्नेश शिवन की शादी में शाहरुख से दोबारा मिला, और मैंने उनसे कहा कि मैं आपके साथ एक नेगेटिव किरदार में नजर आना चाहता हूं सर। उन्होंने कहा कि हम वास्तव में आपको कास्ट करने की उम्मीद कर रहे थे। उस बातचीत के बाद, हम मिले और मैं जवान का हिस्सा बन गया।'



दुखद: मिथुन को 'डिस्को डांसर' बनाने वाले बी सुभाष पर टूटा दुखों का पहाड़, दुनिया छोड़ गईं बेटी श्वेता

विज्ञापन
विज्ञापन
Jawan Atlee film starrer Shah Rukh Khan Drops a Mysterious New Poster is he Vijay Sethupathi?
विजय सेतुपति - फोटो : सोशल मीडिया

विजय सेतुपति ने शूटिंग एक्सपीरियंस साझा करते हुए कहा, 'शूटिंग के पहले दिन मैं घबराया हुआ था, लेकिन शाहरुख ने एक बच्चे की तरह मेरा ख्याल रखा। यह अच्छा था कि मेरी शूटिंग का पहला दिन उनके साथ नहीं था, लेकिन मैंने अच्छा समय बिताया। मुझे शाहरुख के साथ काम करना अच्छा लगा।'

Sherlyn Chopra: किडनी फेल के संघर्ष पर छलका शर्लिन चोपड़ा का दर्द, परिजनों से नाता तोड़ने की भी बताई वजह

विज्ञापन
Jawan Atlee film starrer Shah Rukh Khan Drops a Mysterious New Poster is he Vijay Sethupathi?
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'जवान' की बात करें तो यह रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है। फिल्म एटली के जरिए निर्देशित, गौरी खान के जरिए निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित है। 'जवान' 7 सितंबर 2023 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। मूवी को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज किया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed