बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का क्रेज दर्शकों के बीच छाया हुआ है। एक तरफ जहां फिल्म के ट्रेलर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं उन्हें फिल्म के नए गाने 'नॉट रमैया वस्तावैया' का भी इंतजार था, जो आखिरकार आज खत्म हो चुका है। आज, 29 अगस्त को 'जवान' का गाना 'नॉट रमैया वस्तावैया' रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में शाहरुख खान और नयनतारा जमकर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही फैंस को उनकी जबर्दस्त केमिस्ट्री भा गई है।
Jawan: 'जवान' का नया गाना 'नॉट रमैया वस्तावैया' रिलीज, नयनतारा संग जमकर ठुमके लगाते नजर आए शाहरुख खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'नॉट रमैया वस्तावैया' गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। यह गाना फिल्म का डांस नंबर है। गाने में शाहरुख खान का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। शाहरुख और नयनतारा दोनों गाने के हुकअप स्टेप्स के जरिए धूम मचा रहे हैं। 'नॉट रमैया वस्तावैया' गाने को अनिरुद्ध रविचंदर, विशाल ददलानी और शिल्पा राव ने गाया है। गाने को अनिरुद्ध ने कंपोज किया है और कुमार ने इसके लिरिक्स लिखे हैं।
Mahira Khan: बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझ रही हैं पाक अभिनेत्री माहिरा खान, रईस की रिलीज के बाद शुरू हुई थी बीमारी
बता दें कि शाहरुख खान ने इससे पहले 'नॉट रमैया वस्तावैया' गाने का टीजर लॉन्च किया था, जिसके बाद से फैंस के बीच गाने को लेकर उत्साह काफी बढ़ गया था, जिसे अब फिल्म के मेकर्स ने शांत कर दिया है। वहीं अब फैंस को 'जवान' के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रेलर 31 अगस्त को रिलीज होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान के दुबई में 'जवान' के लिए एक मेगा इवेंट में शामिल होने की उम्मीद है। इस दौरान वह फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कर सकते हैं।
Bhajan Kumar: भक्ति संगीत में एक्सपर्ट भजन कुमार के गाने का टीजर जारी, जानें कब होगा रिलीज
दरअसल, शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा था, 'जवान का जश्न मैं आपके साथ ना मनाऊं, ये हो नहीं सकता। आ रहा हूं मैं बुर्ज खलीफा पर 31 अगस्त को रात नौ बजे और मेरे साथ जवान का जश्न मनाएं और क्योंकि प्यार दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास है तो प्यार के रंग में रंग जाओ और आओ लाल रंग पहनें, क्या कहते हैं? तैयार हैं।
Nia Sharma: किसिंग सीन देने के बाद खुद को चिंपैंजी समझने लगती हैं निया शर्मा, बताया- हो जाता है ऐसा हाल
वहीं, बात करें 'जवान' के बारे में तो इस फिल्म के जरिए शाहरुख ने पहली बार एटली के साथ मिलकर काम किया है। फिल्म में नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, प्रियामणि सहित अन्य कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। साथ ही इसमें दीपिका पादुकोण का भी कैमियो रोल होगा। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म सात सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा किंग खान के पास पाइपलाइन में 'डंकी' भी है। राजकुमार हिरानी निर्देशित 'डंकी' में तापसी पन्नू भी हैं। उम्मीद है कि यह फिल्म क्रिसमस 2023 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कथित तौर पर 'डंकी' का टीजर दिवाली पर रिलीज होगा।
Jawan: सिनेमा की दुनिया में कहां से आया 'रमैया वस्तावैया', 68 साल पुराना कैसे है 'जवान' का नया गाना?