अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर की खास बात ये है कि इसमें जया बच्चन और अमिताभ एक साथ दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं जया अमिताभ के कंधे पर सिर रखकर उनका हाथ पकड़े दिखाई दे रही हैं।
अमिताभ के साथ लंबे समय बाद दिखीं जया तो हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले- इनको हमेशा गुस्सा ही क्यों आता है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे पहले आपको बता दें दोनों की जो तस्वीर वायरल हो रही है वह उन्होंने शेयर नहीं की है। लेकिन इस तस्वीर के लिए जया बच्चन को ट्रोल किया जा रहा है। यूजर्स तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। दरअसल जया बच्चन को तस्वीरें खिंचवाने का बिल्कुल भी शौक नहीं है। मीडिया में जया बच्चन अपने गुस्से की वजह से कई बार सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- 'आखिरकार जया बच्चन ने तस्वीर खिंचवाई। एक ने लिखा- ये महिला बहुत घमंडी है...मैं इसे जरा भी पसंद नहीं करता। वहीं एक ने लिखा- फाइनली इन्हें अपने पति के लिए समय मिल ही गया।

एक यूजर ने लिखा- इन्हें हमेशा गुस्सा ही आता है। ये ऐसी हैं कि फिल्म में भी इनको गुस्सा ही आता है। एक ने लिखा- हैरानी हो रही है कि आखिर जया बच्चन ने फोटो लेने की इजाजत कैसे दी। वहीं एक ने लिखा- बिग बी आप इनके साथ रहते हैं इसके लिए आप अवॉर्ड के हकदार हैं।
बात करें जया बच्चन की तो वह फिल्मों में अब एक्टिव नहीं हैं लेकिन बीते दिनों हुए लोकसभा चुनाव में जया को सपा के लिए प्रचार करते हुए देखा गया था। जया समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद हैं। वहीं अमिताभ बच्चन के पास इन दिनों कई बड़ी फिल्में हैं। बिग बी फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म 'गुलाबो सिताबो' की शूटिंग में बिजी हैं।