{"_id":"5ae2b2b04f1c1b9c098b6c99","slug":"john-cena-miss-his-ex-girl-friend-nikki-bella-says-i-still-love-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंडरटेकर से मिली हार और 5 साल का रिश्ता खत्म होने से टूट गए जॉन सीना, बोले- हमेशा उससे प्यार करूंगा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अंडरटेकर से मिली हार और 5 साल का रिश्ता खत्म होने से टूट गए जॉन सीना, बोले- हमेशा उससे प्यार करूंगा
Fri, 27 Apr 2018 11:24 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
john cina
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले दिनों पॉपुलर रेसलर और एक्टर जॉन सीना का उनकी मंगेतर निकी बेला के साथ ब्रेकअप हो गया। इस खबर से न केवल जॉन सीना का बल्कि उनके लाखों फैंस का दिल भी टूटा। निकी और जॉन पिछले 6 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अब एक दूसरे से अलग होने के बाद भी जॉन सीना अपनी मंगेतर निकी बेला को बहुत याद करते हैं।
2 of 5
भले ही जॉन निकी से अलग तो हो गए हैं लेकिन इस फैसले ने उन्हें अंदर तक हिला दिया है। एक इंटरव्यू में जॉन ने अपने दिल का हाल बयां किया है। रिलेशन टूटने पर जॉन सीना ने बताया, 'जिंदगी में कई बार मुश्किल दौर से गुजरना पड़ता है लेकिन ये जिंदगी है जो हमेशा चलती रहती है। निकी को मैं आज भी बहुत याद करता हूं। मैं उससे अभी भी प्यार करता हूं।'
3 of 5
john cina
जॉन सीना ने आगे बताया जब आप किसी से प्यार करते हैं उससे अलग होना बहुत मुश्किल होता है और यही कारण है कि संगीतकार इसके बारे में लिखते हैं, कवि इसके बारे में लिखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जॉन सीना
आपको बता दें कि कुछ समय पहले दोनों ने इंगेजमेंट कर ली थी। इतना ही नहीं 5 मई को दोनों की शादी भी होने वाली थी। ऐन मौके पर दोनों ने अपना रिश्ता खत्म करने का फैसला लिया। इस जानकारी को जॉन और निकी ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी। निकी भी WWE रेसलर हैं। रेस्लमेनिया 33 के दौरान हजारों की भीड़ के बीच रिंग में जॉन ने निकी बेला को घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था। जिसके बाद निकी ने जॉन के साथ शादी के लिए हामी भरी दी थी।
विज्ञापन
5 of 5
जॉन सीना
आपको बता दें कि कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में जॉन ने कहा था, '5 साल साथ बिताने के बाद अब ऐसा लगता है कि प्यार करना आसान नहीं है। जैसे सबके पास होती हैं वैसी ही दिक्कतें हमारे रिलेशन में भी हैं । कई बार मैं दुखी हो जाता हूं लेकिन फिर लगता है कि मैं उसके बिना नहीं जी सकता।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।