{"_id":"5b8626da42c79246594308d3","slug":"jr-ntr-father-actor-and-politician-nandamuri-harikrishna-profile","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के पिता का निधन, फिल्मों में नहीं जमा पाए सिक्का तो शुरू की राजनीति","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के पिता का निधन, फिल्मों में नहीं जमा पाए सिक्का तो शुरू की राजनीति
Wed, 29 Aug 2018 10:32 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 29 Aug 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के पिता नंदमुरी हरिकृष्णा की सड़क हादसे में मौत हो गई है। वो जाने-माने साउथ एक्टर और टीडीपी नेता थे। आज सुबह नंदमुरी हरिकृष्णा की कार का तेलंगाना के नालगोंडा जिले में एक्सीडेंट हुआ था। सड़क हादसे के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए। बताया जा रहा है कि वो नेल्लोर से हैदराबाद वापस जा रहे थे।
2 of 5
हादसे के वक्त हरिकृष्णा खुद ही गाड़ी चला रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि तेज रफ्तार कार डिवाइडर से जा भिड़ी। हादसे के बाद ड्राइवर सीट पर बैठे हरिकृष्णा बाहर सड़क पर जा गिरे। जिस जगह हरिकृष्णा की मौत हुई उससे कुछ ही दूरी पर उनके बड़े बेटे नंदमुरी जनकराम की मौत हुई थी। यह हादसा साल 2014 में हुआ था। आगे की स्लाइड में नंदमुरी हरिकृष्णा के बारे में विस्तार से बताते हैं।
3 of 5
नंदमुरी हरिकृष्णा का जन्म 2 सितंबर 1956 को आंध्रप्रदेश के निम्माकुरु में हुआ था। उन्होंने 60 के दशक में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट तेलुगू सिनेमा में डेब्यू किया था। नंदमुरी के पिता आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर नंदमुरी तारक रामा राव (एनटीआर) थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नंदमुरी ने दो शादियां की हैं। पहली शादी से उनके तीन बच्चे हैं, दो बेटे जानकी राम और कल्याण राम, जबकि एक बेटी हैं सुहासिनी। नंदमुरी ने बाद में दूसरी शादी की। उससे उनका एक बेटा तारक राम है। तारक राम ने बाद में अपना नाम जूनियर एनटीआर रखा। कल्याण राम और जूनियर एनटीआर तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Nandamuri Harikrishna
साल 1964 में नंदुमरी हरिकृष्णा ने तेलुगू फिल्म श्री कृष्णावतारम से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यूू किया था। इसके बाद उन्होंने तल्ला पेल्लम्मा (1970), ततम्मा काला (1974), राम रहीम (1974) और दानवीर शूर कर्ण (1977) कीं। इसके बाद नंदमुरी ने फिल्मों से दूरी बना ली। साल 1998 में उन्होंने मोहन बाबू स्टारर फिल्म श्री रामूल्या से वापसी की। साल 1999 में उन्होंने साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के साथ सीतारामा राजू की। फिल्मों में करियर आगे बढ़ता ना देखकर नंदमुरी ने राजनीति की ओर रुख किया और साल 2008 में तेलुगूदेशम पार्टी की ओर से राज्यसभा चुनाव लड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।