फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आंखों में मोटा काजल, लंबी दाढ़ी और सिर पर कपड़ा बांधे कौन है ये एक्टर, क्या आप पहचान पाए?

Wed, 29 Aug 2018 10:20 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 29 Aug 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
Saif Ali Khan Sadhu avatar photo leak from Hunter set
इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में जहां बायोपिक का दौर जारी है वहीं अब छोटे से लेकर बड़े कलाकार तक फिल्मों में अपने अलग-अलग लुक से दर्शकों के दिलों को जीत रहे हैं। इसमें फिर चाहे अपनी अपकमिंग फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तोना' को लेकर चर्चा में छाए आमिर खान और अमिताभ बच्चन हो या फिर 'स्त्री' फिल्म की चुडौल श्रद्धा कपूर हो। अब फिल्मों में बड़े-बड़े सितारों के एकदम अनोखे लुक और किरदार देखने को मिलते हैं। इन्ही में से एक और स्टार हैं जिन्हें जनना सच में आप सभी के लिए मुश्किल हो जाएगा। 
Saif Ali Khan Sadhu avatar photo leak from Hunter set
जी हां बड़ी-बड़ी दाढ़ी और बालों में घूम रहे ये कलाकार कोई और नहीं बल्कि स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' में सरताज सिंह के किरदार से लाखों दर्शकों के दिलों को जीतने वाले और बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो सैफ अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'हंटर' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में उनका किरदार बेदह खास है। 
Saif Ali Khan Sadhu avatar photo leak from Hunter set
बताया जा रहा है कि सैफ अली खान फिल्म 'हंटर' में वह एक साधु के किरदार में नजर आने वाले हैं। इस वजह से उन्होंने बाल और दाढ़ी बढ़ा रखी है। साधु के अवतार में उनकी यह मुंबई के फिल्मिस्तान स्टूडियो की है। सैफ अली खान की यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही है। फोटो में वह लाल रंग की शर्ट और सफदे धोती पहने दिख रहे हैं। जिसमें वह एकदम अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Saif Ali Khan Sadhu avatar photo leak from Hunter set
बात करें फिल्म 'हंटर' से जुड़े अन्य किरदारों की तो इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर आर माधवन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन 'NH 10' के डायरेक्टर नवदीप सिंह कर रहे हैं। यह फिल्म कब तक रिलीज होगी इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
Saif Ali Khan Sadhu avatar photo leak from Hunter set
आपको बता दें कि बीती 8 जुलाई को रिलीज हुए वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' को दुनियाभर में काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में सैफ अली खान के अलावा एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और एक्ट्रेस राधिका आप्टे जैसे किरदार मुख्य भूमिका में हैं। सीरीज में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के गणेश गायतोंडे और सैफ अली खान के सरताज सिंह के किरदार की काफी सराहना हुई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed