फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस सीन से शुरू होगी फिल्म जुड़वा-2, डेविड धवन ने अपनाया ये हिट फार्मूला

Wed, 27 Sep 2017 12:52 PM IST
amarujala.com, Presented by: अरविंद
amarujala.com, Presented by: अरविंद Updated Wed, 27 Sep 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
judwa 2 song ganpati bappa moreya is first scene of film
Varun Dhawan

90s के दौर में हिट हुई फिल्म जुड़वा के बाद डायरेक्टर डेविड धवन फिल्म की अगली सीरीज जुड़वा-2 की कामयाबी के लिए भी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।

इस बार वरुण बनेंगे 'टपोरी राजा' और सीधा-सादा 'प्रेम'

judwa 2 song ganpati bappa moreya is first scene of film
Varun Dhawan
इसलिए उन्होंने फिल्म की शुरुआत ' सुनो गणपति बप्पा मोरया' सॉन्ग से की है। इस बात को लेकर चर्चा भी चल रही थी कि आखिर फिल्म का ओपनिंग सीन कौनसा होगा। इस गाने में चार्मिंग ब्वॉय वरुण धवन एक टपोरी राजा का रोल करते नजर आ रहे हैं और फिल्म का मुहूर्त शॉट भी यही है। 

क्या कहते हैं ओपनिंग शॉट पर वरुण

judwa 2 song ganpati bappa moreya is first scene of film
Judwaa 2

फिल्म के ओपनिंग शॉट पर एक्टर वरुण धवन का कहना है कि  'आम तौर पर गणेश भगवान के गानों में भक्ति रस का पुट होता है और इसलिए ये सॉन्ग भी भक्ति भाव से भरा हुआ है। लेकिन यहां हमने गणपति को मेरे सबसे अच्छे दोस्त की तरह पेश किया है जिनसे मैं बात करता नजर आ रहा हूं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस खास मौके पर फिल्म होगी रिलीज

judwa 2 song ganpati bappa moreya is first scene of film
Judwaa 2

जुड़वा-2 को दशहरे के मौके पर देशभर में रिलीज किया जा रहा है। फिल्म में वरुण धवन के अपोजिट जैकलीन फर्नांडिस और तापसी पन्नू लीड एक्ट्रेस के रोल में हैं।  

विज्ञापन

सलमान की 'जुड़वा' हुई थी सुपरहिट

judwa 2 song ganpati bappa moreya is first scene of film
Judwaa 2

जुड़वा-2 डेविड धवन द्वारा ही 1997 में निर्देशित फिल्म जुड़वा का ही रीमेक है। फिल्म जुड़वा में सलमान खान डबल रोल में नजर आए थे। फिल्म में करिश्मा कपूर और रंभा लीड रोल में थी। फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। ये फिल्म सलमान खान की टॉप सुपरहिट फिल्मों में शुमार की जाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed