फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'Day Spl: एक किरदार ने इस सिंगर को बना दिया पहला सुपरस्टार, 15 सालों में बॉलीवुड को कर दिया मुरीद

Wed, 11 Apr 2018 10:26 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 11 Apr 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
K L Saigal 114th birth anniversary know the unknown facts about his life
K L Saigal
बॉलीवु़ड के पहले सुपरस्टार के एल सहगल को कौन नहीं जानता। यह फिल्म इंडस्ट्री के पहले ऐसे सिंगर और एक्टर हैं जिन्होंने महज 15 साल के फिल्मी सफर में ऐसी छाप छोड़ी जिसे लोग आज भी याद करते हैं। के एल सहगल की आज 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर गूगल डूडल ने भी खास अंदाज में के एल सहगल को याद किया। तो चलिए उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ रोचक बातों पर नजर डालते हैं।
K L Saigal 114th birth anniversary know the unknown facts about his life
K L Saigal
के एल सहगल का दौर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, किशोर कुमार , मुकेश, मुहम्मद रफी के स्टारडम के पहले के दौर है। यानी कि 1932 से 1947 तक का दौर बॉलीवुड के इस सुपरहीरो का था। के एल सहगल की शख्सियत ऐसी थी कि गायक किशोर और मुकेश भी उनसे प्रभावित थे और आदर्श मानते थे।
K L Saigal 114th birth anniversary know the unknown facts about his life
K L Saigal
के एल सहगल को बचपन से ही संगीत से काफी लगाव था। सहगल की मां ने उन्हें प्रारंभिक शिक्षा सुफी पीर सलमान युसुफ से दिलवाई। के एल सहगल के पिता अमरचंद प्रताप सिंह के दरबार में काम किया करते थे। सहगल ने पहली बार 12 साल की उम्र में प्रताप सिहं के दरबार में ही गाया। 13 साल की उम्र में जब के एल सहगल की आवाज में थोड़ा बदलाव आने लगा तो वह काफी डर गए। यहां तक कि वह महीनों नहीं बोले। जिससे परेशान होकर परिवार वालों ने संत को दिखाया जिन्होंने सहगल को रियाज करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
K L Saigal 114th birth anniversary know the unknown facts about his life
K L Saigal
अपने मुकाम पर पहुंचने के लिए के एल सहगल को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जब उन्हें कुछ समझ नहीं आया तो उन्होंने पंजाब में रेलवे में टाइम कीपर और सेल्समैन की नौकरी कर ली। लेकिन संगीत से खुद को दूर नहीं रख पाए। दोस्तों के बीच उनकी गायकी फेमस होने लगी। कहा जाता है कि जब वह दोस्तों के बीच गा रहे थे तो हिंदुस्तान रिकॉर्ड कंपनी में काम करने वाले एक शख्स ने उन्हें सुना और रिकॉर्डिंग करने के लिए उनसे कॉन्ट्रैक्ट साइन करा लिया। 
विज्ञापन
K L Saigal 114th birth anniversary know the unknown facts about his life
K L Saigal
इस तरह से उनके फिल्मी करियर की शुरुआत हुई। शुरुआती दौर में देव गांधार राग में 'झुलाना झुलाओं 'गाना काफी हिट हुआ। इसके बाद उन्होंने गायकी के साथ-साथ एक्टिंग में भी हाथ आजमाया। सुबह के सितारे, जिंदा लाश और मोहब्त के आंसू फिल्मों ने लोगों को काफी इंप्रेस किया। गानों की बात करें तो जब दिल ही टूट गया, तड़पत बीती दिन रैन, गमती ए मुस्तकिल जैसे गानों ने उन्हें सफलता के शिखर पर पहुंचा दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed