फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिनय छोड़ नर्स बन गईं ये अभिनेत्री, कोरोना से पीड़ित लोगों की ऐसे कर रहीं सेवा

Sun, 29 Mar 2020 10:15 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 29 Mar 2020 10:15 AM IST
विज्ञापन
Kaanchli actress Shikha Malhotra become volunteer nurse at Mumbai hospital due to corornavirus outbreak
Shikha Malhotra - फोटो : Instagram

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर देश में लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार तक देश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1029 हो गई है। इसमें 85 से ज्यादा मरीज स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं 19 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना से जंग लड़ने के लिए डॉक्टर्स और नर्स दिन रात लगे हुए हैं। इस बीच एक अभिनेत्री ने कुछ वक्त के लिए अभिनय छोड़ लोगों की मदद के लिए नर्स बन गई हैं। 

Kaanchli actress Shikha Malhotra become volunteer nurse at Mumbai hospital due to corornavirus outbreak
Kaanchli film and Shikha - फोटो : Instagram

इस अभिनेत्री का नाम शिखा मल्होत्रा (Shikha Malhotra) है। शिखा 'कांचली' फिल्म में अभिनय कर चुकी हैं। अभिनय करने से पहले शिखा ने वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और नई दिल्ली स्थित सफदरगंज अस्पताल से साल 2014 में नर्सिंग का कोर्स किया था। हालांकि अभिनय के कारण वह नर्सिंग का अभ्यास पूरा नहीं कर पाई थीं।

Kaanchli actress Shikha Malhotra become volunteer nurse at Mumbai hospital due to corornavirus outbreak
Shikha Malhotra - फोटो : Instagram

शिखा ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से वांटियर नर्स के तौरपर मरीजों की सेवा करने का कदम उठाया है। इसके लिए शिखा को बीएमसी से परमीशन भी मिल गई है। शिखा इस वक्त मुंबई के जोगेश्वरी ईस्ट स्थित हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेव ट्रॉमा हॉस्पिटल में वालंटियर नर्स के रूप में तैनात हैं। इस वक्त वो आइसोलेशन वार्ड की देख रेख कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kaanchli actress Shikha Malhotra become volunteer nurse at Mumbai hospital due to corornavirus outbreak
Shikha Malhotra - फोटो : Instagram

शिखा मल्होत्रा की अस्पताल में नर्स की ड्रेस में काम करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अपनी ही एक तस्वीर पर अभिनेत्री ने लिखा- 'कॉलेज में अपना कोर्स खत्म करने के बाद समाज सेवा का संकल्प लिया था। मुझे लगता है कि वो वक्त अब आ गया है।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

For those who don’t know that I am a #Registered #BscHonoursNurse from Vardhaman Mahavir Medical & #SafdarjungHospital Spending my 5 years...so sharing a glance of my working hours in the hospital👩🏻⚕️So as you all have always appreciated my efforts my achievements this time need all of your support to #serve the #nation once again🙏🏻and this time I’ve Decided to join the hospital in #mumbai for #covid19 #crisis .Always there to serve the country as a #Nurse as a #entertainer wherever however I can 😇need your blessings🙌🏻please be at home be safe💐and support the government. Thank you so much Mumu to make me what I am today🤗Jai Hind🇮🇳 @narendramodi @amitabhbachchan @anupampkher @who @aajtak @zeenews @ddnews_official

A post shared by Shikha Malhotra (@shikhamalhotra_official) on

विज्ञापन
Kaanchli actress Shikha Malhotra become volunteer nurse at Mumbai hospital due to corornavirus outbreak
twinkle khanna and akshay kumar - फोटो : Social Media

शिखा के इस फैसले की हर तरफ तारीफ हो रही है। उनके पोस्ट पर यूजर्स लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें, शिखा ने जहां नर्स बनकर लोगों की सेवा कर रही हैं वहीं कुछ सितारों ने लाखों-करोड़ों रुपये दान किए हैं। इस लिस्ट में अक्षय कुमार, वरुण धवन, ऋतिक रोशन के अलावा बाहुबली अभिनेता प्रभास के अलावा कई अन्य सितारें हैं। 

अब इस बात की भगवान से माफी मांग रही हैं सपना चौधरी, पोस्ट पढ़कर ही आंखें हो जाएंगी नम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed