फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kabhi Eid Kabhi Diwali: सलमान खान की फिल्म से बाहर हुए आयुष शर्मा, मतभेद की बात आई सामने

Sun, 22 May 2022 02:30 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 22 May 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Kabhi Eid Kabhi Diwali Aayush Sharma walk out of Salman Khan film due to creative differences
आयुष शर्मा, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' का जब से एलान हुआ है तब से ही ये फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है। कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ उनके बहनोई आयुष शर्मा भी नजर आने वाले थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। आयुष शर्मा ने फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' को छोड़ दिया है, जो फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है।

Kabhi Eid Kabhi Diwali Aayush Sharma walk out of Salman Khan film due to creative differences
आयुष शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

आयुष शर्मा और सलमान खान पहली बार फिल्म 'अंतिम द फाइनल ट्रुथ' में एक साथ नजर आए थे और अब दोनों दूसरी बार स्क्रीन शेयर करने वाले थे लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान के बहनोई आयुष शर्मा रचनात्मक मतभेदों का हवाला देते हुए इस प्रोजेक्ट से बाहर हो गए हैं। प्रोडक्शन हाउस के एक करीबी सूत्र ने यह भी बताया कि 'कभी ईद कभी दीवाली' की टीम ने पहले ही फिल्म के लिए काम और शूटिंग शुरू कर दी थी।

Kabhi Eid Kabhi Diwali Aayush Sharma walk out of Salman Khan film due to creative differences
आयुष शर्मा  - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, अब आयुष और एसकेएफ (SKF) के बीच कुछ मुद्दे बढ़ जाने की बात भी सामने आई है। इसी वजह से आयुष ने प्रोजेक्ट से बाहर होने का फैसला लिया है। आयुष इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके थे। उन्होंने पूरे दिन की शूटिंग भी पूरी कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kabhi Eid Kabhi Diwali Aayush Sharma walk out of Salman Khan film due to creative differences
RRR, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में पूजा हेगड़े, राघव जुयाल और तेलुगू अभिनेता वेंकटेश दग्गुबाती नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग मुंबई के विले पार्ले में एक विशेष सेट पर शुरू हुई है। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं। यह फिल्म 31 दिसंबर को रिलीज होगी। यानी इस साल का अंत और नए साल की शुरुआत सलमान खान की फिल्म के साथ फैंस करते दिखाई देंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed