अभिनेता कादर खान और अमिताभ बच्चन ने एक साथ कई फिल्में कीं। अदालत, सुहाग, मुकद्दर का सिकंदर, नसीब और कुली जैसी बेहद कामयाब फिल्मों में इन दोनों ने साथ काम किया। इसके अलावा कादर खान ने अमर अकबर एंथनी, सत्ते पे सत्ता और शराबी जैसी फिल्मों के संवाद भी लिखे लेकिन कादर खान अमिताभ बच्चन को लेकर खुद एक फिल्म बनाना चाहते थे और उनकी ये तमन्ना कभी पूरी नहीं हो पायी और अब ये तमन्ना कभी पूरी नहीं हो पाएगी क्योंकि एक्टर और कॉमेडियन कादर खान का 81 की उम्र में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और पिछले कुछ समय से कनाडा के एक अस्पताल में भर्ती थे।
जिंदगी की जंग हार गए कादर खान...और हमेशा के लिए अधूरी रह गई दिल की ख्वाहिश
बीबीसी हिंदी
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 01 Jan 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन