{"_id":"5ccb045dbdec220745633441","slug":"kajol-shares-throwback-photo-of-ishq-film-remember-her-struggle-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"थ्रो बैक तस्वीर शेयर कर काजोल ने संघर्ष के दिनों को किया याद, धूप-बारिश में घंटों करना पड़ा था काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
थ्रो बैक तस्वीर शेयर कर काजोल ने संघर्ष के दिनों को किया याद, धूप-बारिश में घंटों करना पड़ा था काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 02 May 2019 08:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kajol
- फोटो : social media
Link Copied
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस काजोल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर पति अजय दवगन और अपने बच्चों के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक थ्रो बैक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को भी याद किया है।
Trending Videos
2 of 5
kajol
- फोटो : social media
काजोल की ये तस्वीर साल 1997 में काजोल, अजय देवगन, आमिर खान और जूही चावला की आई फिल्म 'इश्क' की है। तस्वीर को देखकर कहा जा सकता है कि काजोल अपने शॉट के लिए तैयार कर रही हैं इसलिए मेकअप करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को काजोल ने ट्विटर पर भी शेयर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Kajol
- फोटो : file photo
इस तस्वीर को साझा करते हुए काजोल ने कैप्शन में लिखा है कि,'थ्रो बैक टू 'इश्क' बड़े फोन, वैन न होने और कमरे बहुत दूर होने की वजह से दिन भर सेट पर बैठे रहना और इसके बाद भी हमने गर्मी, बरसात या धूप में 14 घंटे काम किया है। क्या 90 के दशक के सभी लोग मुझसे सहमत है।' ये सवाल करते हुए उन्होंने इश्क फिल्म की स्टारकास्ट और अपने बेस्ट फ्रेंड शाहरुख खान को टैग किया है।
काजोल के फैंस उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। हाल ही में काजोल अक्षय कुमार पर दिए एक बयान की वजह से काफी सुर्खियों में थीं। बीते दिनों वह कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में फिल्ममेकर करण जौहर के साथ नजर आई थीं।
Throwback to Ishq..... Big phones, sitting on set all day coz we had no vans and the rooms were too far away to keep going to and we still worked 14 hours heat rain or shine ... and looked good .
All nineties people agree ? What say @ajaydevgn@iamsrk@aamir_khan@iam_juhipic.twitter.com/iXpvyBsu5u
काजोल और करण ने शो में निजी जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए। करण जौहर ने काजोल से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताया कि, 'मैं काजोल से हेना फिल्म की प्रीमियर पार्टी में मिला था। काजोल को अक्षय कुमार पर तगड़ा क्रश था और वो उस पार्टी में पूरे प्रीमियर के दौरान अक्षय कुमार को ढूंढ रही थीं और मैं उनका साथ दे रहा था। तो हम दोनों उन्हें ढूंढ रहे थे।' उनके इस बयान को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।