{"_id":"5cf6f100bdec22072d1ba806","slug":"kajol-write-a-heartfelt-post-to-late-and-actor-director-father-in-law-veeru-devgan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"निधन के एक हफ्ते बाद काजोल ने ऐसे किया वीरू देवगन को याद, सोशल मीडिया पर लिखा मैसेज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
निधन के एक हफ्ते बाद काजोल ने ऐसे किया वीरू देवगन को याद, सोशल मीडिया पर लिखा मैसेज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 05 Jun 2019 08:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
निधन के करीब एक हफ्ते बाद काजोल ने वीरू देवगन को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है। गौरतलब है कि बॉलीवुड के मशहूर एक्शन और स्टंटमैन वीरू देवगन का 27 मई को हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया था। वह एक्टर अजय देवगन के पिता थे। हाल ही में वीरू देवगन के निधन पर बॉलीवुड सहित देश की तमाम बड़ी हस्तियों ने अपने-अपने तरीके से दुख व्यक्त किया। पीएम मोदी ने अजय देवगन के पिता के नाम एक दुख भरे लेटर के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी, तो वहीं अमिताभ ने खुद से जुड़े कुछ किस्सों को याद करते हुए वीरू देवगन को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी।
Trending Videos
2 of 5
Kajol with Veeru Devgn
- फोटो : twitter
इस बीच वीरू देवगन की बहू और एक्ट्रेस काजोल की काफी चर्चा हो रही है। काजोल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपनी और वीरू देवगन की थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए काजोल ने वीरू देवगन की तारीफ की और उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। काजोल की पोस्ट के अनुसार ये तस्वीर उस समय कि है जब वीरू देवगन को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
veeru devgan
- फोटो : social media
वहीं आपको पता दें कि एक्ट्रेस काजोल से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने भी देवगन परिवार के लिए एक लेटर लिखा और संवेदना व्यक्त की थी। पीएम मोदी का ये लेटर अजय देवगन की मां वीणा देवगन के नाम था। अजय देवगन ने पीएम मोदी के इस लेटर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए आभार व्यक्त किया है। अजय देवगन ने लिखा, 'मेरी मां और पूरी देवगन फैमिली पीएम मोदी के इस पत्र और व्यवहार के लिए आभारी है, शुक्रिया सर।'
पीएम मोदी ने अपने पत्र में लिखा था, 'वीरू देवगन के निधन की खबर सुन मुझे काफी दुख हुआ। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में दिए उनके योगदान की हम सराहना करते हैं। बॉलीवुड के लिए ये बड़ी क्षति है।' बता दें कि वीरू देवगन ने 'सत्ते पे सत्ता', 'स्वर्ग से सुंदर', 'दस नंबरी', 'मिस्टर नटवरलाल', 'क्रांति', 'राम तेरी गंगा मैली', 'आखिरी रास्ता', 'मिस्टर इंडिया', 'फूल और कांटे', 'इश्क' जैसी हिट फिल्मों में एक्शन कोरियोग्राफर के तौर पर काम किया।
हाल ही में अजय देवगन ने अपने दिवंगत पिता वीरू देवगन की स्मृति में चौथे का भी आयोजन किया था। ये प्रेयर मीट मुंबई इस्कॉन टेंपल में हुई थी और यहां बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने पहुंचकर वीरू देवगन को श्रद्धांजलि दी थी । वही कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर भी वीरू देवगन को श्रद्धांजलि दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।