कमाल राशिद खान उर्फ केआरके लगातार सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। आए दिन वह अपने ट्वीट के जरिए फिल्मी जगत के सितारों पर निशाना साधते रहते हैं। अक्सर वह सेलेब्स पर विवादित बयान देते हैं। अब एक बार फिर उन्होंने ट्वीट कर एक अभिनेता को निशाना बनाया है। इस बार उनका निशाना कॉमेडियन कपिल शर्मा बने हैं।
KRK: केआरके ने कपिल शर्मा पर दिया बेतुका बयान, कहा- मेरे सामने तो शाहरुख भी नहीं टिक पाया तो...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, हाल ही में कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा की फिल्म 'ज्विगाटो' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। रिलीज के बाद फिल्म पर केआरके ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने ट्वीट किया था कि कई लोग मुझे कह रहे हैं कि मैं कपिल शर्मा की फिल्म 'ज्विगाटो' का रिव्यू करूं। शर्म करो। मैं आप लोगों से माफी मांगते हुए यह कहना चाहता हूं कि मैं इस फिल्म का रिव्यू नहीं कर सकता, क्योंकि मैं डी ग्रेड अभिनेताओं की सी ग्रेड फिल्मों का रिव्यू नहीं करता।
Many people are asking me to review Kapil Sharma film #SharamKaro. Dear people, I’m really sorry to say that I can’t review this film. Because I don’t review C grade films of D grade actors.
kantara: ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा' टीवी पर रिलीज होने के लिए तैयार, जानें फिल्म कब और कहां देख सकते हैं दर्शक
केआरके के इस ट्वीट पर कई लोग उन्हें ट्रोल करते नजर आए। कई लोग कपिल के समर्थन में आए और उनके बयान को बेतुका बताया। वहीं, केआरके के ट्वीट पर एक यूजर ने जवाब देते हुए लिखा कि दिल पर मत लेना, कपिल एक सेलिब्रिटी हैं और आप सिर्फ एक यूट्यूबर।
Twinkle Khanna: नितारा की सेहत को लेकर ट्विंकल खन्ना परेशान, बोलीं- बेटी को पड़ सकती है थैरेपी की जरूरत
यूजर के ट्वीट पर केआरके ने भी जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि भाई मेरे सामने तो शाहरुख खान भी नहीं टिकता। यह तो बेचारा फिर भी कपिल शर्मा है। साफ जाहिर है कि केआरके ने कपिल को अपने सामने बच्चा बताया है और उन्हें निशाने पर लिया है।
Bhai Mere Saamne Toh #SRK Bhi Nahi Tikta, Ye Toh Bechara Fir Bhi #KapilSharma hai. https://t.co/5sYBldNoJJ
उर्फी ने पहनी ऐसी ड्रेस, चकराया ट्रोल्स का सिर
कपिल शर्मा के समर्थक केआरके के इस ट्वीट के बाद से लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि सर यह कुछ ज्यादा ही हो गया, लेकिन ठीक है। लिखने में क्या जाता है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि शाहरुख खान ने अभी-अभी बजाई तो है आपकी। वहीं, एक यूजर ने लिखा कि इस उम्र में भी कौन सा नशा करते हो। आपका दुख भी मैं समझता हूं। अगर, लाइमलाइट में बने रहना है तो शाहरुख या फिर किसी भी दूसरे फेमस व्यक्ति को जाकर कुछ भी बोल देना चाहिए।
Mrs Chatterjee Vs Norway BO Collection: 'मिसेज चटर्जी' के कलेक्शन में आया उछाल, तीसरे दिन कमाए इतने करोड़