फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KRK: 14 दिनों के लिए जेल की हवा खाएंगे केआरके, 2020 का ये ट्वीट बना गले की फांस

Tue, 30 Aug 2022 01:50 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 30 Aug 2022 01:50 PM IST
सार



 

विज्ञापन
Kamal Rashid Khan aka krk arrested by mumbai Police at Airport over his controversial tweet in 2020
कमाल राशिद खान - फोटो : Youtube- Kamaal R Khan - KRK

कमाल राशिद खान को मुंबई की मलाड पुलिस ने 2020 में उनके विवादित ट्वीट को लेकर गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके बाद आज यानि मंगलवार को उन्हें बोरीवली कोर्ट में पेश किया जाएगा। अपने ट्वीट्स के कारण केआरके विवादों में फंस गए हैं। उनके एक ट्वीट के लिए केआरके को 14 दिन की जेल हो गई है। बता दें कि क्रिटिक और अभिनेता के खिलाफ मलाड पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद ये कार्रवाई हुई है। ताजा अपडेट के मुताबिक केआरके ने बोरीवली कोर्ट में जमानत की अर्जी दायर की है। इस मामले में शाम 4 बजे कोर्ट में सुनवाई होनी है।


 

Kamal Rashid Khan aka krk arrested by mumbai Police at Airport over his controversial tweet in 2020
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

इस वजह से हुई कार्रवाई

दरअसल केआरके ने साल 2020 में बॉलीवुड के दो दिवंगत अभिनेता इरफान खान और ऋषि कपूर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। दोनों के निधन के बाद केआरके ने लिखा था, 'मैं सीरियस होकर ये बात करना चाहता हूं कि मैंने कुछ दिन पहले ही कहा था कोरोना तब तक नहीं जाएगा जब तक कुछ फेमस लोगों को अपने साथ नहीं ले जाता'। उनके इस ट्वीट के बाद कमाल पर 2020 में युवा सेना की कोर कमेटी ने मलाड पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई थी। कमेटी के मेंबर राहुल कनल का आरोप था कि कमाल ने दिवंगत एक्टर इरफान खान और ऋषि कपूर को लेकर आपत्तिजनक ट्वीट किए थे। इस मामले में पुलिस ने कमाल के खिलाफ सेक्शन 294 के तहत मामला दर्ज किया था।





Kamal Rashid Khan aka krk arrested by mumbai Police at Airport over his controversial tweet in 2020
अक्षय कुमार-केआरके-आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

सितारों पर साधते रहते हैं निशाना

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब केआरके मुश्किलों में फंसे हों। वह अक्सर अपने विवादित ट्वीट्स के जरिए सुर्खियां बटोरते रहते हैं। केआरके हमेशा किसी भी फिल्म को लेकर और अभिनेताओं पर टिप्पणी करते रहते हैं। वह बेबाकी से बॉलीवुड पर निशाना साधते रहते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वह आमिर खान, सलमान खान, शाहरुख खान और अक्षय कुमार तक को भला-बुरा कह चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamal Rashid Khan aka krk arrested by mumbai Police at Airport over his controversial tweet in 2020
सलमान खान, केआरके - फोटो : इंस्टाग्राम
पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

केआरके पहली बार कानूनी पचड़े में नहीं फंसे हैं। इससे पहले भी उनपर मानहानि का केस किया जा चुका है। बॉलीवुड के दबंग खान ने उनपर केस दर्ज किया था। केआरके ने सलमान खान की फिल्म राधे का निगेटिव रिव्यू दिया था, सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने अभिनेता पर भी निजी तौर से टिप्पणी की थी, जिसके बाद दबंग खान ने उनपर मामला दर्ज कराया था। 

विज्ञापन
Kamal Rashid Khan aka krk arrested by mumbai Police at Airport over his controversial tweet in 2020
केआरके
फिल्मों में भी आए नजर

केआरके ने हाल ही में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का भी काफी नेगेटिव रिव्यू दिया था। इसके अलावा उन्होंने आमिर खान पर भी निशाना साधा था। कमाल आर खान को बहुत सी हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। साल 2005 में आई फिल्म 'सितम' से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed