फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक के बाद एक कई ट्वीट्स कर कंगना रणौत का उद्धव ठाकरे पर पलटवार, ‘गांजे की खेती..’ वाले बयान पर भड़कीं

Mon, 26 Oct 2020 01:40 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 26 Oct 2020 01:40 PM IST
विज्ञापन
Kangana ranaut again targets to cm uddhav thackeray
कंगना रणौत और उद्धव ठाकरे - फोटो : twitter@OfficeofUT, Instagram/kanganaranaut

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत (Kangana Ranaut) और महाराष्ट्र सरकार के बीच तनातनी बरकरार है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने नाम लिए बगैर हिमाचल प्रदेश को गांजे की खेती करने वाला राज्य बताया था जिसके बाद अब कंगना ने पलटवार किया है। यही नहीं उन्होंने उद्धव ठाकरे को तुच्छ व्यक्ति भी कहा। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे शर्म करो, आप कुर्सी के लायक नहीं हैं।



Kangana ranaut again targets to cm uddhav thackeray
कंगना रणौत - फोटो : Twitter @KanganaTeam

दरअसल, रविवार को दशहरा भाषण के दौरान उद्धव ठाकरे ने कंगना रणौत का नाम लिए बिना कहा कि ‘मुंबई पीओके है, यहां हर जगह ड्रग्स लेने वाले लोग हैं। वे कुछ इस तरह की तस्वीर बनाना चाहते हैं। वे नहीं जानते हैं कि हम अपने घरों में तुलसी उगाते हैं, गांजा नहीं। गांजे के खेत आपके राज्य में है, महाराष्ट्र में नहीं।'

Kangana ranaut again targets to cm uddhav thackeray
कंगना रणौत - फोटो : PTI

उद्धव ठाकरे के इसी भाषण का जिक्र करते हुए कंगना ने ट्विटर पर लिखा- 'मुख्यमंत्री आप बहुत तुच्छ व्यक्ति हैं। हिमाचल को देवभूमि कहा जाता है, यहां सबसे अधिक संख्या में मंदिर भी हैं और अपराध रेट शून्य है। हां, यहां की जमीन बहुत उपजाऊ है, यहां सेब, कीवी, अनार और स्ट्रॉबेरी की उपज होती है, यहां कुछ भी उगा सकते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana ranaut again targets to cm uddhav thackeray
कंगना रणौत - फोटो : Instagram: kanganaranaut

कंगना ने आगे लिखा, 'आपको खुद पर शर्मिंदा होना चाहिए, जनसेवक होने के बावजूद आप इस तरह के तुच्छ झगड़े में शामिल हैं। आप अपनी शक्ति का इस्तेमाल असहमति व्यक्त वाले लोगों के अपमान और नुकसान के लिए कर रहे हैं। गंदी राजनीति खेलकर आपने जो कुर्सी पाई है, उसके लायक आप नहीं हैं। शर्म की बात है।' 
 

विज्ञापन
Kangana ranaut again targets to cm uddhav thackeray
कंगना रणौत - फोटो : ANI

एक अन्य ट्वीट में कंगना कहती हैं कि ‘एक मुख्यमंत्री को देखिए कि वह किस तरह देश को बांट रहा है, किसने उन्हें महाराष्ट्र का ठेकेदार बनाया? वह केवल जनसेवक हैं, उनसे पहले वहां कोई और था और जल्द ही वह बाहर होंगे और कोई और राज्य की सेवा के लिए आएगा। वह ऐसा व्यवहार क्यों कर रहे हैं जैसे महाराष्ट्र उनका है।' इसके अलावा कंगना ने एक वीडियो भी साझा कर अपनी बात कही है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed