फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तांडव विवाद में निर्देशक को राहत और कंगना रणौत की बढ़ी मुश्किलें, पांच खबरें

Thu, 21 Jan 2021 08:24 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 21 Jan 2021 08:24 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Has Been Summoned and Bombay High Court Granted Anticipatory Bail To Maker Of Tandav entertainment news
सैफ अली खान और कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

तांडव के निर्देशक अली अब्बास जफर को बॉम्बे हाईकोर्ट से तीन सप्ताह की अग्रिम जमानत मिल गई है। दरअसल तांडव पर विवाद बढ़ने के बाद यूपी पुलिस मेकर्स से पूछताछ के लिए मुंबई पहुंची है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने बुधवार की सुबह एक ट्वीट कर कहा था कि सीरीज के निर्माताओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



तांडव विवाद: बॉम्बे हाईकोर्ट से निर्देशक को राहत, अग्रिम जमानत मंजूर

 

Kangana Ranaut Has Been Summoned and Bombay High Court Granted Anticipatory Bail To Maker Of Tandav entertainment news
शाहरुख खान - फोटो : फाइल

हिंदी फिल्मों के बादशाह रह चुके अभिनेता शाहरुख खान पूरे दो साल बाद यशराज फिल्म्स के बैनर तले फिल्म 'पठान' से पर्दे पर वापसी की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म चर्चाओं में तो काफी दिनों से है। लेकिन, बुधवार को ये फिल्म एकदम से सुर्खियों में इसलिए आ गई कि एक एंटरटेनमेंट पोर्टल ने फिल्म की शूटिंग के दौरान निर्देशक सिद्धार्थ आनंद और उनके ही एक सहायक के बीच हाथापाई की खबर प्रकाशित कर दी। इस ख़बर को लेकर यशराज फिल्म्स के लोग पूरे दिन व्यस्त रहे। इससे पहले यशराज फिल्म की ही एक और फिल्म ‘पृथ्वीराज’ को लेकर भी एक खबर वायरल हो चुकी है।

'पठान' के सेट पर मारपीट की खबर की ये असली हकीकत, निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की सूझबूझ से टला बवाल


 

Kangana Ranaut Has Been Summoned and Bombay High Court Granted Anticipatory Bail To Maker Of Tandav entertainment news
स्वरा भास्कर - फोटो : PTI

पिछले दिनों अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'तांडव' पर खूब बवाल मच रहा है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस वेब सीरीज पर भगवान राम, नारद और शिव के अपमान के आरोप लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसे बैन करने की मांग की जा रही है। इस बीच अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने इसे लेकर एक ऐसा बयान दे दिया कि लोग भड़क गए हैं।

‘तांडव’ पर स्वरा भास्कर का ट्वीट- ‘मैं हिंदू हूं, पर नहीं हुई अपमानित’, भड़के यूजर्स ने लगा दी क्लास


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Has Been Summoned and Bombay High Court Granted Anticipatory Bail To Maker Of Tandav entertainment news
वीजे चित्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

तमिल अभिनेत्री वीजे चित्रा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस केस की गुत्थी को अदालत के सामने खोल दिया है। पुलिस की तरफ से बताया गया कि आखिर किस वजह से चित्रा ने खुदकुशी कर ली।

वीजे चित्रा की खुदकुशी के मामले में बड़ा खुलासा, पति पर शक करना निकला सही


 

विज्ञापन
Kangana Ranaut Has Been Summoned and Bombay High Court Granted Anticipatory Bail To Maker Of Tandav entertainment news
कंगना रणौत , जावेद अख्तर - फोटो : Twitter- @Teamkangana, PTI

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत को मुंबई की जुहू पुलिस ने गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दायर मानहानि के मुकदमे में तलब किया है। पुलिस ने उन्हें 22 जनवरी को हाजिर होने के लिए कहा है। बीते साल अख्तर ने कंगना की ओर से गलत बयानबाजी करने के आरोप में केस दर्ज कराया था।

Javed Akhtar Defamation Case: कंगना रणौत की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने पूछताछ के लिए भेजा समन


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed