{"_id":"5b73c75d42c792496e416f82","slug":"kangana-ranaut-most-awaited-film-manikarnika-the-queen-of-jhansi-first-poster-out","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सामने आया 'मणिकर्णिका' का पहला पोस्टर, युद्ध में अंग्रेजों को रानी लक्ष्मीबाई बन धूल चटाएंगी कंगना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सामने आया 'मणिकर्णिका' का पहला पोस्टर, युद्ध में अंग्रेजों को रानी लक्ष्मीबाई बन धूल चटाएंगी कंगना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की क्वीन यानी कंगना रनौत की बहुचर्चित फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। पता हो कि कंगना की यह फिल्म लंबे समय से सुर्खियों में है। उनकी यह फिल्म भारत की महिला योद्धा रानी लक्ष्मीबाई की जिंदगी पर आधारित फिल्म है। गौरतलब है कि इस फिल्म के लिए कंगना के काफी मेहनत की है।
फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' के पहले पोस्टर की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श और डायरेक्टर क्रिश ने ट्वीट करके दी है। फिल्म के पहले पोस्टर के साथ ही इस फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है। 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी।
Kangna Ranaut as #Manikarnika - The Queen Of Jhansi... Here's the first look poster... Directed by Krish... 25 Jan 2019 release... #RepublicDayWeekend pic.twitter.com/FgsXFBt09Z
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 15, 2018
बात करें कंगना की इस फिल्म के पहलो पोस्टर से जुड़ी अन्य चीजों की तो इसमें रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका में नजर आ रही कंगना रनौत अपने बेटे को पीठ पर बांधे ब्रिटिशर्स से युद्ध करती दिख रही हैं। इस फिल्म में कगंना के अलावा सोनू सूद, अतुल कुलकर्णी, अंकिता लोखंडे और जिशु सेनगुप्ता जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' का निर्देशन क्रिश ने किया है। वहीं फिल्म की कहानी केवी विजयेंद्र ने लिखी है। इस फिल्म के लिए कंगना रनौत ने तलवारबाजी से लेकर घुड़सवारी तक कई चीजों को सीखा है। वह अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।
#Manikarnika - the queen of Jhansi pic.twitter.com/wHVABD4sCH
— Krish Jagarlamudi (@DirKrish) August 15, 2018
विज्ञापन
खास बात यह है कि कंगना रनौत की 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' और इमरान हाशमी की फिल्म 'चीट इंडिया' के साथ रिलीज होगी। आपको बता दें कि कगंना और ऋतिक अपने तथाकथित अफेसर को लेकर बीते दिनों आमने-सामने आ गए थे। इस बार वह बॉक्स ऑफिस पर भिड़ने को तैयार हैं।